अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा के साथ उनके झगड़े ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। इन दिनों वह अपने प्यारे फोटोशूट और सुंदर रील्स से अपने फैंस का मनोरंजन कर रही हैं। उनका हालिया रील भी कुछ ऐसा ही है जिसमें ईशा घोड़े पर बैठकर हुस्न दिखाती नजर आ रही हैं।
ईशा मालवीय ने घोड़े पर बैठकर दिखाई अदाएं, एक टक देखने को मजबूर हुए लोग, बोले- पहली बार देखी ऐसी जलपरी
ईशा मालवीय टीवी इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं और आज उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने सरगुन मेहता और रवि दुबे के शो 'उड़ारियां' से डेब्यू किया, जहां उन्होंने जैस्मीन का किरदार निभाया और एक घरेलू नाम बन गईं। बिग बॉस 17 के बाद ईशा को काफी प्रसिद्धि मिली, जहां अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के साथ उनकी दोस्ती सबको पसंद आई।
ईशा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह गहरे नीले रंग के साटन के गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी पर्ल हेयर एक्सेसरीज उनके रॉयल लुक में चार चांद लगा रही है। ईशा घोड़े पर बैठकर पोज दे रही हैं और अपनी अदाएं दिखा रही हैं। ईशा को देखकर उनके फैंस उनकी बलाएं ले रहे है।
ईशा ने बिग बॉस 17 के घर में इसलिए भी सुर्खियां बटोरीं क्योंकि घर में न सिर्फ उनके बीएफ समर्थ जुरेल थे बल्कि उनके एक्स बीएफ अभिषेक कुमार भी अंदर थे और उनके झगड़े कई बार बेकाबू हो गए थे। इन दिनों ईशा किसी के साथ रिश्ते में नहीं हैं और वो बस अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं।











