हम आपको रामा दुवाजी और जोहरान ममदानी की निजी जिंदगी की वो कहानी बताएंगे तो इंटरनेट पर कम मौजूद हैं। जोहरन ममदानी की जीत के साथ न्यूयॉर्क के ग्रेसी मैंशन को कई सालों के बाद फर्स्ट लेडी मिली है और वो हैं 28 साल की रामा दु्वाजी। रामा दुवाजी जेन ज़ी जेनरेशन की हैं और वो एक सीरियाई-अमेरिकी कलाकार और इलस्ट्रेटर हैं, जिन्होंने न सिर्फ अपने पति जोहरान की राजनीतिक यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि जनरेशन जी की उस नई सोच का भी प्रतिनिधित्व किया है जो कला, पहचान और राजनीतिक सक्रियता को एक साथ जोड़ती है।
जोहरान ममदानी के कैम्पेन की पहचान रामा दुआजी
जोहरान ममदानी का इलेक्शन कैम्पेन न्यूयॉर्क शहर के साथ साथ दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में चर्चा का विषय रहा है। ममदानी के चुनावी अभियान की विजुअल पहचान, जैसे पीले, नारंगी और नीले रंगों का बोल्ड मिश्रण और इसके साथ लोगो की मिनिमल, एक प्रभावशाली डिजाइन बनती है और इसने लोगों पर काफी प्रभाव डाला है और ये उनकी पत्नी दु्वाजी की ही कल्पना का नतीजा थी। अमेरिकी मीडिया के मुताबित, दुवाजी ने ममदानी के चुनावी कैम्पेन को आकर्षक, प्रभावशाली और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं को कैसे उससे जोड़ा जाए, उसका कंसेप्ट तैयार किया, उसे आकार दिया।

रामा दु्वाजी की सीरिया से न्यूयॉर्क तक की यात्रा काफी दिलचस्प है। सीरिया की राजधानी दमिश्क से ताल्लुक रखने वाली रामा दुवाजी ने अमेरिका में पढ़ाई की है। वो साल 2021 में अमेरिका आईं और फिर उन्होंने न्यूयॉर्क के स्कूल ऑफ विज़ुअल आर्ट्स से मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने जल्द ही अपने इलस्ट्रेशन और एनिमेशन से संबंधित कामों की वजह से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना शुरू कर दिया। रामा दुवाजी के काम द न्यूयॉर्कर, द वॉशिंगटन पोस्ट, बीबीसी, एप्पल, स्पॉटीफाई, वाइस और लंदन के टेट मॉडर्न जैसे प्रतिष्ठित संस्थाओं में अकसर प्रदर्शित होते रहते हैं।