क्या है रमजान का जांबाज?
अमेरिका और इजरायल के खिलाफ युद्ध को ईरान की सरकार ने 'रमजान की जंग' कहा है, क्योंकि यह पवित्र रमजान के महीने में हो रही है। 9 मार्च को जब ईरान का सरकारी टीवी मोजतबा खामेनेई के सुप्रीम लीडर बनने की प्रक्रिया की रिपोर्ट कर रहा था, उस दौरान उन्हें रमजान का जांबाज कहकर संबोधित किया। जांबाज का मतलब वैसे तो बहादुर या अपनी जान की बाजी लगाने वाला होता है, लेकिन ईरानी शासन इस शब्द का इस्तेमाल युद्ध में घायल हुए सैनिकों के लिए करता है।हालांकि, ईरानी टीवी ने उनकी चोट के हालात या उसकी गंभीरता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसमें यह भी नहीं बताया गया कि वे कब घायल हुए थे या इससे उनकी रोजमर्रा का जिंदगी पर क्या असर पड़ा। हालांकि, मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठने की गंभीर वजहें हैं।
मोजतबा खामेनेई पर उठते सवाल
- अभी तक नए सुप्रीम लीडर की कोई फोटो या वीडियो अभी तक नहीं रिलीज हुई है, जिससे उनके स्वास्थ्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
- आलोचकों का कहना है कि सार्वजनिक तौर पर न दिखना इस बात पर सवाल उठाता है कि असर में ईरान की सरकार को कौन चला रहा है।
- ईरान के विरोधियों का दावा है कि सरकार के अंदर कोई दूसरा वरिष्ठ व्यक्ति असली अधिकार का इस्तेमाल कर रहा है, जबकि मोजतबा के रिप्रेजेंटेटिव लीडर के तौर पर काम करते हैं।











