'ईटाइम्स' से खास बातचीत में सूत्र ने बताया, 'सिर्फ एक एक्सक्लूसिव आर्टिक्ल पर लोग क्लिक करें, इसके लिए गलत जानकारी फैलाना सही नहीं। ये अस्वीकार्य है। पहले पत्रकारों को ऐसी खबरें छापने से पहले टीम के साथ फैक्स को वेरिफाइ करना चाहिए। ये बहुत ही मजाकिया और हंसने वाली बात है कि लोगो इस तरह की खबरें लेकर आते हैं।'
क्या सरोगेसी से दोबारा मां बनने जा रही हैं एकता कपूर? सामने आया सच, हवा हुई अफवाह
एकता कपूर के दूसरी बार मां बनने को लेकर तेजी से खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह सरोगेसी के जरिए दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। वह दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। साथ ही रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि उनका बेटा रवि भी एक भाईया बहन चाहता है। लेकिन अब एकता के एक करीबी सूत्र ने सोशल मीडिया पर चल रही है ऐसी खबरों को खारिज किया है।
एकता कपूर के दूसरी बार मां बनने पर चर्चा
जबकि 'बॉलीवुड लाइफ' की रिपोर्ट ने दावा किया था कि एकता कपूर जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि प्रोड्यूसर ने उन्हें बताया है कि उनका बेटा रवि एक-भाई बहन चाहता है। साथ ही लिखा गया कि एकता भाई-बहन की एहमियत को समझती हैं। इसलिए वह बेटे की इस इच्छा को पूरा करना चाहती हैं। इस फैसले में फैमिली भी उनका सपोर्ट कर रही है।











