क्या अनुष्का शर्मा हैं दूसरी बार प्रेग्नेंट विराट कोहली की बिटिया वामिका बनने वाली हैं बड़ी दीदी

क्या अनुष्का शर्मा हैं दूसरी बार प्रेग्नेंट विराट कोहली की बिटिया वामिका बनने वाली हैं बड़ी दीदी

एक बार फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के घर किलकारियां गूंजने वाली है। विराट कोहली और अनुष्का को लेकर चर्चा है कि दोनों जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने वाली हैं। हालांकि अभी तक इन खबरों पर खुद अनुष्का व विराट ने रिएक्ट नहीं किया है। आइए बताते हैं अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी को लेकर क्या सामने आया है।

महीनाभर पहले अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया साइट 'रेडिट' पर चर्चा चली थी। एक पोस्ट में दावा किया गया था कि वह मां बनने वाली है। अब इन गॉसिप्स के बाद 'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया है कि अनुष्का शर्मा दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।
 

अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी को लेकर दावा

रिपोर्ट का दावा है कि एक्ट्रेस से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया है कि अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी का सेकंड ट्राइमेस्टर चल रहा है। यही वजह है कि इन दिनों अनुष्का शर्मा ने आना जाना भी कम किया हुआ है। इसी कारण वह पति विराट कोहली के साथ क्रिकेट टूर में भी शामिल नहीं हुई थीं।
 

मैटरनिटी क्लिनिक पहुंची थीं अनुष्का शर्मा!

कहा जा रहा है कि अनुष्का शर्मा को हाल में ही मुंबई के मैटरनिटी क्लिनिक में भी स्पॉट किया गया था। मगर एक्ट्रेस ने पपाराजी से रिक्वेस्ट की थी कि वह उनकी तस्वीरों को शेयर न करें। वह खुद इस बारे में जल्द ऐलान भी कर सकते हैं।


अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी

मालूम हो, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में शादी की थी। दोनों की एक प्यारी सी बेटी है वामिका कोहली। जिनका जन्म 2021 में हुआ था। अनुष्का और विराट दोनों को ही अपनी लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद है। यही वजह है कि उनकी बेटी की तस्वीर भी आजतक सामने नहीं आई है।
 

Advertisement