Select Date:

इरफान ने बीवी से कहा था- भगवान शिव के नाम का रखना चाहता हूं व्रत, नहीं चाहते थे कोई नाम में जोड़े 'खान'

Updated on 29-04-2024 02:02 PM
29 अप्रैल, 2020। ये वही तारीख है, जिस हिन हमने एक्टर इरफान को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया था। उन्होंने 53 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन कोई उन्हें भूला नहीं और शायद ही कभी उनकी यादें जहन से जाएंगी। उन्होंने अपने अभिनय, अपनी सादगी और अपने व्यवहार से लोगों के बीच अपनी अमिट छाप छोड़ी है, जो कभी धुंधली नहीं होगी। उन्होंने तो भगवान शिव के दिन यानी सोमवार का व्रत करने का भी फैसला कर लिया था। साथ ही वह पूरी तरह से आध्यात्म से जुड़ने के बारे में भी सोच रहे थे। साथ ही नाम के पीछे से खान भी हटा लिया था।

इरफान खान ने सुतारा सिकंदर से 23 फरवरी, 1995 को शादी की थी। दोनों नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा यानी NSD में एक नाटक के दौरान मिले थे। बाद में इन्हें प्यार हुआ और फिर कोर्ट मैरिज कर ली। हालांकि प्यार और शादी के बीच ये दोनों लिव-इन में रहते थे। फिर वह प्रेग्नेंट भी हो गईं। घर तलाशने के दौरान जब उनसे पूछा जाने लगा कि क्या उनकी शादी हो चुक है, तो एक्टर ने कानूनी तरीके से उन्हें पत्नी बना लिया। एक्टर तो सुतापा के लिए धर्म बदलने के लिए भी तैयार थे। लेकिन पत्नी के धर्म परिवर्तन पर उन्हें ऐतराज था।

इरफान की पत्नी सुतारा रखती हैं रोजा

सुतापा ने एक इंटरव्यू में इरफान के बारे में बताया था कि वह मुसलमान नहीं हैं। लेकिन रोजा रखती हैं। उन्हें एक्टर ने ये बात सिखाई थी कि मुस्लिम बनने के लिए रोजा रखने या अल्लाह की इबादत करने के लिए धर्म परिवर्तन करने की कोई जरूर नहीं है। सुतापा ने बताया था कि एक्टर सोमवार का व्रत रखना चाहते थे। लेकिन आखिरी वक्त तक वह इस इच्छा को पूरी ना कर सके।

इरफान को करना था सोमवार का व्रत

सुतापा ने बताया था, 'इरफान व्रत नहीं रख से। जबकि वह दो सालों से व्रत करना चाह रहे थे। वह कहते थे कि एक दिन हफ्ते में मैं व्रत करूंगा। और उन्होंने अपने रिश्तेदारों को ये कहकर चौंका दिया था कि वह भोलेनाथ का उपवास करेंगे।' इरफान ने अपने रिश्तेदारों से कहा था, 'मैंने सोच लिया है कि मैं सोमवार का व्रत करूंगा, जो शिवजी का दिन होता है।'

अंतिम समय में इरफान ने इन्हें पढ़ा

सुतापा ने बताया था कि इरफान अभी जीवित होते तो वह अपना ही धर्म बना लेते। उनके लिए धर्म का मतलब आध्यात्म था। 'उसकी किसमत में लिखा था कि वह इस शोबिज को छोड़कर अपनी खुद की किसी खोज पर निकल जाएगा। उसने पढ़ना शुरू कर दिया था। उन्होंने उपनिषदों को पढ़ा, रामकृष्ण परमहंस को पढ़ा, विवेकानंद को पढ़ाई। ओशो, महावीर, सब पढ़ा। लेकिन वह कभी एक धार्मिक व्यक्ति नहीं थे। वह खुद की खोज के सफर पर था।'

इरफान ने इसलिए हटाया था 'खान'

इरफान खान का असली नाम साहबजादे इरफान खान अली खान है। सरनेम को भी हटाने के पीछे भी इरफान खान का एक मकसद था। वह चाहते थे कि वह अपने काम की वजह से जाने जाएं ना कि अपने पूर्वजों और वंश के कारण। इंडस्ट्री में आने के पहले उन्होंने ऐसा किया था। उन्होंने बताया था, 'जब मैं इंडस्ट्री में शामिल हुआ था तो मैंने सरनेम हटा दिया था। मैं चाहता था कि मेरा काम मुझे पहचान दिलाए, न कि मेरा सरनेम। मैं सरनेम की पावर के बारे में विश्वास नहीं करता हूं। आपको जो शक्तिशाली बनाते हैं, वो आपके कर्म होते हैं। काम होता है। जब मैं अपने होमटाउन जाता तो लोग ये बात करते कि तुम्हारे दादा-परदादा ने ये काम किया है। ऐसा किया। वैसा किया। तो पुराने समय में जीने का क्या फायदा? मुझे बुरा लगता है। सरनेम हटाने का फैसला सोच समझकर लिया था। मैं अपने पूर्वजों के काम के कारण पहचान नहीं बनाना चाहता हूं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 May 2024
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के बीते एपिसोड में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' की स्टारकास्ट पहुंची। इस दौरान कई खुलासे भी हुए। डायरेक्टर की…
 15 May 2024
बॉलीवुड के कई सितारे कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी की चपेट में आए हैं और उससे पार भी पाए है। इसमें मनीषा कोइराला भी शामिल हैं, जिन्होंने इस बीमारी को शिकस्त…
 15 May 2024
बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात करने के लिए जानी जाती हैं। वो मॉडल रह चुकी हैं और इन दिनों…
 15 May 2024
कॉमेडियन सुनील पाल हाथ धोकर कपिल शर्मा के नए शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' और इसके कलाकारों के पीछे पड़ गए हैं। पहले उन्होंने कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स पर…
 15 May 2024
सुपरहिट वेब सीरीज 'पंचायत 3' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो काफी मजेदार है। अब तक पहले और दूसरे सीजन में जो कुछ भी देखा, उसका डबल धमाका तीसरे…
 15 May 2024
'पंचायत 3' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फैंस इसके मुरीद हो गए हैं। ट्रेलर में ही सचिव जी, बनराकस और प्रधान जी ने उनका दिल जीत लिया है।…
 14 May 2024
माँ और बच्चे का रिश्ता दुनिया में सबसे अनमोल होता है। हर उम्र में हमें माँ की ममता की जरुरत होती है। इस साल 12 मई को मदर्स डे मनाया…
 14 May 2024
एंड एक्सप्लोर एचडी हर फिल्म प्रेमी के मनोरंजन की चाहत को पूरा करता है, जो कि अनरूटीन, अनएक्सपेक्टेड और अनफॉर्मूला का शानदार मिश्रण है। इस चैनल के पास एक से…
 14 May 2024
मलाइका अरोड़ा ने एक पॉडकास्ट में इस बात का खुलासा किया था कि उनका अपने बेटे के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है। मां-बेटे जैसा बॉन्ड नहीं, बल्कि उनके बीच याराना…
Advertisement