कतर के रास लफान इंडस्ट्रियल सिटी पर हमला
कतर के गृह मंत्रालय ने भी रास लफान में आग लगने की सूचना दी है। इसी शहर में दुनिया की सबसे बड़ी LNG उत्पादन सुविधा मौजूद है। कतर एनर्जी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए तुरंत आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों को तैनात किया गया है। कंपनी ने सुविधा ने व्यापक नुकसान की जानकारी दी है लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। रास लफान दोहा से 80 किमी उत्तर में स्थित है।कतर ने ईरानी दूतावास के कर्मचारियों को निकाला
गैस फील्ड पर हमले के बाद कतर ने ईरानी दूतावास के कर्मचारियों को देश छोड़ने को कह दिया है। कतर के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को घोषणा की कि ईरानी दूतावास में तैनात मिलिट्री और सिक्योरिटी अटैची के साथ ही उनके कर्मचारियों को 24 घंटे के अंदर देश छोड़ने का कहा गया है। ईरानी दूतावास के कर्मचारियों को पर्सोना नान ग्रांटा घोषित कर दिया गया है। मंत्रालय ने बताया कि ईरान ने उस पर 5 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं। कतर ने आरोप लगाया कि ईरान पड़ोसी देशों को निशाना बनाना जारी रखे हुए है, जो क्षेत्रीय सुरक्षा को कमजोर करता है।ईरान में दुनिया की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर हमला
ईरान ने हमलों से पहले चेतावनी जारी की थी, जिसमें सऊदी अरब, UAE और कतर में कई सुविधाओं को खाली करने को कहा गया था। उसने कहा था कि आने वाले कुछ घंटों में इन जगहों पर हमले किए जाएंगे। यह चेतावनी इजरायली वायु सेना के ईरान में एक गैस प्रोसेसिंग प्लांट पर हमले के बाद आई। ईरान की अर्ध सरकारी तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, साउथ पार्स गैस फील्ड पर ईरान के पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स को निशाना बनाया गया। साउथ पार्स में दुनिया की सबसे बड़ी प्राकृतिक गैस फील्ड है।इस बीच सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने राजधानी रियाद में तेल सुविधाओं की ओर आ रही चार बैलिस्टिक मिसाइलों को रोक दिया। मिसाइलों का हमला शहर के अलग-अलग हिस्सों में गिरा जिससे चार लोग घायल हो गए।











