रिपोर्ट में बताया गया है कि होर्मुज से टोल वसूलने की पुष्टि संसद की नागरिक मामलों की समिति के अध्यक्ष ने की है। उन्होंने कहा है कि प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और जल्द ही इसे विधायिका की कानूनी टीम की तरफ से अंतिम रूप दे दिया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार अधिकारी ने कहा "इस योजना के तहत ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शुल्क वसूलना होगा।"
होर्मुज से टोल वसूलने के लिए ईरान ने तैयार किया कानून, भारत समेत दुनिया के जहाजों को चुकाने होंगे टैक्स!
तेहरान: ईरान होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूलने के लिए कानून बनाने की तैयारी कर रहा है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसियों फार्स और तस्नीम ने इसकी जानकारी दी है। अलजजीरा ने इन दोनों एजेंसियों के हवाले से बताया है कि 'ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर टोल शुल्क लगाने के लिए कानून तैयार कर रहा है।' रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरानी संसद एक मसौदा कानून पारित करने की तैयारी में है जो अधिकारियों को इस महत्वपूर्ण जलमार्ग से गुज़रने वाले जहाजों से शुल्क वसूलने की अनुमति देगा।