ईरान ने दावा किया कि उसने यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) के अल-रुवाइस इंडस्ट्रियल सिटी में तैनात THAAD एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल (ABM) सिस्टम के AN/TPY-2 कंपोनेंट को नष्ट किया है। ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस रिपोर्ट से मिली सैटेलाइट इमेज से पता चलता है कि सिस्टम को कुछ नुकसान जरूर हुआ है।
ईरान के लिए आसान हो जाएंगे हमले
THAAD को अमेरिका का सबसे एडवांस्ड एयर डिफेंस सिस्टम है। ईरान ने इसकी दो बैटरी को खत्म करने की बात कही है। दरअसल कुल 10 THAAD बैटरी हैं। इनमें से सात को अमेरिका ऑपरेट करता है। यूएई के पास दो और एक सऊदी अरब के पास है। यूएई की दोनों बैटरी अगर नष्ट हो गई हैं तो उसके पास बैलिस्टिक मिसाइल के खिलाफ कोई बचाव नहीं है।यूएई में ईरानी हमले में थाड़ के जिस कंपोनेंट के नष्ट होने की बात सामने आई है, उसकी कीमत 500 मिलियन डॉलर है। ईरान ने इसके अलावा कतर में अमेरिका के 1.1 अरब के अर्ली वॉर्निंग रडार को भी तबाह किया है। कतर ने अल उदीद एयर बेस पर AN/FPS-132 फेज्ड ऐरे रडार के ईरानी मिसाइल की चपेट में आने की बात मानी है।
कई रिपोर्ट में बताया गया है कि यूएई और कतर के पास इंटरसेप्टर बहुत कम हैं। खासतौर से यूएई के सामने संकट है। युद्ध लंबा चला तो यूएई के पास मिसाइल रोकना मुश्किल हो जाएगा। यूएई ने सहयोगियों से मीडियम-रेंज एयर डिफेंस सपोर्ट मांगी है। हालांकि कतर और UAE दोनों ने आधिकारिक तौर पर हवाई सुरक्षा मजबूत होने की बात कही है।
यूएई के सामने बड़ा संकट
कतर और यूएई में अमेरिकी डिफेंस सिस्टम के कमजोर पड़ने पर ईरान के लिए इलाके में ड्रोन और मिसाइल हमले करना आसान हो जाएगा। आईआरजीसी ने कहा है कि इस हाई-वैल्यू एयर-डिफेंस सिस्टम के खत्म होने ने ईरान के मिसाइल हैंड को कामयाबी से टारगेट हिट करने के लिए खोल दिया गया है।कई रिपोर्ट में बताया गया है कि यूएई और कतर के पास इंटरसेप्टर बहुत कम हैं। खासतौर से यूएई के सामने संकट है। युद्ध लंबा चला तो यूएई के पास मिसाइल रोकना मुश्किल हो जाएगा। यूएई ने सहयोगियों से मीडियम-रेंज एयर डिफेंस सपोर्ट मांगी है। हालांकि कतर और UAE दोनों ने आधिकारिक तौर पर हवाई सुरक्षा मजबूत होने की बात कही है।











