न्यूज वायर ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि हालिया वर्षों में जमा किए गए बेसिन मॉडलिंग और भूकंपीय डाटा के आधार पर प्राकृतिक गैस और कई अरब बैरल कच्चा तेल होने की संभावना जताई गई है। इन तमाम डाटा के आधार पर श्रीलंका की ऑफशोर संसाधन क्षमता के बारे में एक्सपर्ट को नई समझ मिली है।
भारत के पड़ोसी देश के पास अरबों डॉलर का खजाना, तेल-गैस का बड़ा भंडार, कतर की नहीं होगी जरूरत!
कोलंबो: श्रीलंका के ऑफशोर भंडारों में कथित तौर पर तीन ट्रिलियन क्यूबिक फीट तक प्राकृतिक गैस मौजूद है। साथ ही देश के क्षेत्रीय जल और विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर समुद्र तल के नीचे कई अरब बैरल कच्चा तेल होने की संभावना है। श्रीलंका के पेट्रोलियम विकास प्राधिकरण के चेयरमैन सलिया विक्रमसूर्या के हवाले से अरबों डॉलर के इस खजाने के बारे में दावा किया गया है। श्रीलंका में कच्चे तेल और गैस का भंडार मिलता है तो यह देश की आर्थिक सूरत को बदल सकता है। साथ ही भारत और दूसरे पड़ोसी देशों को भी सस्ता गैस और तेल मिल सकेगा।