औपचारिक कार्यक्रम की शुरुआत सऊदी अरब के राष्ट्रगान और उसके बाद भारत के राष्ट्रगान के साथ हुई। इसमें एक तरह मेजबान देश के लिए सम्मान दिखाई दिया तो भारत के प्रति गर्व का भाव भी था। देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां जिनमें भारत की विविधता की झलक दिखाई दी। कार्यक्रम में बाद में वंदे मातरम की प्रस्तुति भी शामिल थी।
बच्चों, युवाओं को महिलाओं को अहम भूमिका दी गई। बच्चों के लिए रंग भरो प्रतियोगिता, युवाओं के लए 'विकसित भारत चैलेंज' और महिलाओं के विचारों को मंच देने के लए 'नारी शक्ति- वॉइस ऑफ इंडिया@2047 जैसे विशेष सत्र आयोजित किए गए।इस मौके पर बोलते हुए रियाद स्थित भारतीय दूतावास के काउंसलर वाई सबिर ने विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने भारत और सऊदी दोस्ती के बढ़ते दायरे का जिक्र किया और कहा कि भारतीय समुदाय का योगदान और लोगों के बीच आपसी जुड़ाव दोनों देशों के करीबी रिश्तों को और मज़बूत बना रहा है।
कार्यक्रम में रियाद स्थित भारतीय दूतावास के काउंसलर वाई साबिर, मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय के सहायक महानिदेशक मंसूर अल-बिनाली, सऊदी अरब क्रिकेट फेडरेशन के निदेशक अब्दुल रहमान अल-जोहानी के साथ समुदाय के नेता और अन्य अतिथि शामिल हुए।इस कार्यक्रम में लुलु प्रबंधन ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। कार्यक्रम में लुलु प्रबंधन की तरफ से तरफ से लुलु पूर्वी प्रांत के क्षेत्रीय निदेशक शमनास पल्लीकंडी और पूर्वी प्रांत के कमर्शियल मैनेजर हसीफ हकीम ने हिस्सा लिया।
