भारत का विदेशी मुद्रा भंडार $9.70 अरब बढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, पाकिस्‍तान का हाल कैसा?

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार $9.70 अरब बढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, पाकिस्‍तान का हाल कैसा?
नई दिल्‍ली: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 9.70 अरब डॉलर उछलकर अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 666.85 अरब डॉलर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह में कुल मु्द्रा भंडार 5.16 अरब डॉलर बढ़कर 657.15 अरब डॉलर हो गया था। यह इससे पहले के उच्चतम स्तर 655.82 अरब डॉलर को पार कर गया। इस अवधि के दौरान पाकिस्‍तान के विदेशी मुद्रा भंडार में भी इजाफा हुआ है। यह 1.90 करोड़ डॉलर बढ़कर 9.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
Advertisement