'भारत कर रहा आतंकी गुटों की मदद', आतंकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने भारत पर फिर मढ़ा दोष

'भारत कर रहा आतंकी गुटों की मदद', आतंकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने भारत पर फिर मढ़ा दोष
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार भारत के आतंकवाद को समर्थन देने के अपने पुराने दावे को दोहराया है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आरोप लगाया है कि भारत पूरे क्षेत्र में ऐसे गुटों को बढ़ावा दे रहा है, जो उसकी जमीन पर आतंकी हमलों को अंजाम देते हैं। शरीफ ने दावा किया कि भारत की ओर से पाकिस्तान को अस्थिर करने के लिए ये हो रहा है। पाकिस्तान ने हालिया वर्षों में लगातार इस बात को कहा है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान में कई सशस्त्र गुट भारत से मदद हासिल कर रहे हैं।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, शहबाज शरीफ ने शनिवार को कराची में एक कार्यक्रम में बोलते हुए भारत पर कई आरोप मढ़े हैं। इस दौरान शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान कई तरह के संघर्षों और सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है। इसमें आंतरिक और बाहरी खतरे शामिल हैं। इन दोनों खतरों ने पाकिस्तान की चुनौती बढ़ा दी है।

भारत का जिक्र कर लगाए आरोप

भारत का जिक्र करते हुए शहबाज शरीफ ने कहा, 'हमारा पूर्वी पड़ोसी हमारे देश में बड़ी मुश्किल से हासिल की गई शांति और स्थिरता को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है। हमने पिछले मई में उसको झटका दिया था और अब हमारा पड़ोसी (भारत) प्रॉक्सी के जरिए हमारी जमीन पर हिंसा को बढ़ावा दे रहा है।'शहबाज शरीफ ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को कमजोर करना का दोष भी भारत को दिया है। शहबाज शरीफ ने इस दौरान यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थ के रूप में पाकिस्तान की भूमिका मजबूत हुई है। पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) कराने में बड़ी भूमिका निभाई है।

पाकिस्तान के भारत पर आरोप

शहबाज शरीफ से पहलेपाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भारत पर अफगानिस्तान को सैन्य मदद देने का आरोप लगा चुके हैं। आसिफ ने संकेत दिया कि अफगान तालिबान की सेना ने पाकिस्तान के दो प्रांतों में आईएसआईएस के ठिकानों को जिस ड्रोन से निशाना बनाया था। वे ड्रोन अफगानिस्तान को भारत से भेजे गए थे।
पाकिस्तान को अफगानिस्तान से लगातार चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वां और बलूचिस्तान में भी सशस्त्र विद्रोही गुट सक्रिय हैं। ये गुट पाकिस्तानी सेना और सरकार के अफसरों पर हमले करते रहे हैं। इस पाकिस्तान अपनी गलती मानने के बजाय भारत पर इन गुटों को मदद देने का आरोप लगाता रहा है।
Advertisement