हिंद महासागर में भारत की भूमिका की तारीफ
उन्होंने कहा, "भारत शक्तिशाली है और अपनी सेना का आधुनिकीकरण कर रहा है।" उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत विशेष रूप से हिंद महासागर में शक्ति संतुलन बनाए रख रहा है। अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत "उच्च स्तरीय सैन्य अभियानों को बनाए रखने के लिए विशाल औद्योगिक क्षमता और साजो-सामान का निर्माण भी कर रहा है।"हेगसेथ ने कहा, ‘‘हमने क्षमताओं को आगे बढ़ाने के लिए भारत के साथ सह-उत्पादन की भी प्रतिबद्धता जताई है।’’ उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने रक्षा क्षेत्र में राष्ट्रीय विनिर्माण वैश्वीकरण के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने हिंद महासागर में क्षेत्र में भारत की बढ़ती सैन्य भूमिका की सराहना की। हेगसेथ ने कहा कि भारत अपनी सेना को आधुनिक बना रहा है, ताकि वह सुरक्षा की जिम्मेदारी में अपना उचित हिस्सा निभा सके, खासकर हिंद महासागर में।
भारत-पाकिस्तान तनाव पर बोले हेगसेथ
इस दौरान उन्होंने भारत और पाकिस्तान को लेकर भी बात की। एक सवाल के जवाब में हेगसेथ ने कहा कि भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे से आने वाले खतरे का सामना करेंगे। उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ खतरों को अलग नजरिए से देखते हैं, जैसे कि जब कोई देश अंतरमहाद्वीपीय मिसाइलें (ICBM) विकसित करना चाहता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका इनमें से किसी पर भी उंगली नहीं उठाएगा और न ही उन्हें खतरा करार देगा।इस दौरान अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर के साथ अमेरिका की 'सच्ची दोस्ती' है। उन्होंने ईरान के साथ बातचीत में पाकिस्तान की मध्यस्थता का भी जिक्र किया और कहा कि यह बहुत अच्छी जा रही है।











