'रामायण को स्कूल स‍िलेबस में शामिल करें, ये सिर्फ सनातन धर्म का नहीं', TV के 'राम' अरुण गोविल की सरकार को सलाह

'रामायण को स्कूल स‍िलेबस में शामिल करें, ये सिर्फ सनातन धर्म का नहीं', TV के 'राम' अरुण गोविल की सरकार को सलाह
रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण' में राम का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाले एक्टर अरुण गोविल आज भी चर्चा में रहते हैं। अगर ये कहें कि उनकी रग-रग में भगवान राम बसते हैं तो ये कहना गलत नहीं होगा। चाहे उनका सोशल मीडिया हैंडल हो या फिर उनके बयान, सभी 'रामायण' और भगवान राम के इर्द-गिर्द रहते हैं। हाल ही में वाराणसी का दौरा करने वाले एक्टर का कहना है कि रामायण सबके लिए जीवन दर्शन है। इसे पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए। हर बच्चे को स्कूल और कॉलेज में इसे पढ़ाया जाना चाहिए।
Advertisement