'एएफपी' की रिपोर्ट के मुताबिक, क्लाउडिया का निधन फ्रांस के नेमूर शहर में हुआ, जहां उनके बच्चे भी साथ थे। उनके एजेंट लॉरेंट सैवरी ने न्यूज एजेंसी से मौत की पुष्टि की। क्लाउडिया ने अपना एक्टिंग करियर 17 साल की उम्र में शुरू किया था, इससे पहले वह एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट की विनर भी रही थीं।
सिनेमा की दुनिया को बड़ा झटका, दिग्गज इटालियन एक्ट्रेस क्लाउडिया कार्डिनले का 87 साल की उम्र में निधन
दिग्गज इटालियन एक्ट्रेस क्लाउडिया कार्डिनले का निधन हो गया है। 100 से अधिक फिल्मों और शोज में काम कर चुकीं एक्ट्रेस ने मंगलवार को 87 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। क्लाउडिया 1960 और 1970 के दशक की सबसे मशहूर यूरोपियन एक्ट्रेस रही हैं। उन्हें 1963 में फेडेरिको फेलिनी की फिल्म '8½' से पॉपुलैरिटी मिली थी, जिसमें उनके साथ मार्सेलो मास्ट्रोयानी लीड रोल में थे।
'एएफपी' की रिपोर्ट के मुताबिक, क्लाउडिया का निधन फ्रांस के नेमूर शहर में हुआ, जहां उनके बच्चे भी साथ थे। उनके एजेंट लॉरेंट सैवरी ने न्यूज एजेंसी से मौत की पुष्टि की। क्लाउडिया ने अपना एक्टिंग करियर 17 साल की उम्र में शुरू किया था, इससे पहले वह एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट की विनर भी रही थीं।
फिल्मों से पहले स्कूल टीचर बनने वाली थीं क्लाउडिया
क्लाउडिया कार्डिनले ने साल 2002 में बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेते वक्त कहा था, 'मैं फिल्में कर रही हूं, तो यह बस एक संयोग है। जब मुझसे पूछा गया था कि क्या मैं फिल्मों में आना चाहती हूं, तो मैंने इनकार किया था। मैं तो स्कूल टीचर बनने वाली थी।'