UNSC में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि आसिम इफ्तिखार अहमद ने गुरुवार को कहा कि अफगानिस्तान को अपनी धरती से संचालित होने वाले आतंकी समूहों के खिलाफ ठोस और सबूत योग्य कदम उठाने होंगे। ऐसा नहीं होने पर पाकिस्तान अपने नागरिकों, क्षेत्र और संप्रभुता की रक्षा के लिए सभी रक्षात्मक उपाय करेगा।
तालिबान आतंकियों के खिलाफ नहीं लेगा ऐक्शन तो हम करेंगे... UNSC में पाकिस्तान की अफगानिस्तान को खुली धमकी, बढ़ेगी रार!
न्यूयॉर्क: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान को सैन्य हमले की धमकी दी गई है। पाकिस्तान ने कहा है कि तालिबान को टीटीपी जैसे गुटों को रोकना होगा, जो उसकी जमीन पर हमलों को अंजाम दे रहे हैं। तालिबान सरकार अगर टीटीपी के खिलाफ कदम नहीं उठाती है तो पाकिस्तानी आर्मी अफगानिस्तान में कार्रवाई की तरफ बढ़ सकती है। पाकिस्तान की ओर से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के मंच पर ये बातें कही गई हैं। पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान को लगातार हवाई हमलों की धमकी दी गई है। तालिबान ने इन धमकियों का दबाव ना मानते हुए पाकिस्तान की किसी भी सैन्य कार्रवाई पर कड़े जवाब की बात कही है। ऐसे में पाकिस्तान की धमकी से एक बार फिर सीमा पर तनाव बढ़ सकता है।
UNSC में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि आसिम इफ्तिखार अहमद ने गुरुवार को कहा कि अफगानिस्तान को अपनी धरती से संचालित होने वाले आतंकी समूहों के खिलाफ ठोस और सबूत योग्य कदम उठाने होंगे। ऐसा नहीं होने पर पाकिस्तान अपने नागरिकों, क्षेत्र और संप्रभुता की रक्षा के लिए सभी रक्षात्मक उपाय करेगा।
इफ्तिखार अहमद ने कहा, 'इस साल 1,200 पाकिस्तानी नागरिकों की जान आतंकी हमले में गई है। इन हमलों का संबंध अफगानिस्तान में स्थित टेरर नेटवर्क से है। ऐसे में पाकिस्तान की चिंता को दुनिया को समझना चाहिए। हम अपने नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों की जिंदगियों से समझौता नहीं कर सकते हैं। इसके लिए हम जरूरी कदम उठाएंगे।'