ऑफिस में किसी और से हुईं आंखें चार तो फिर खैर नहीं, अजब-गजब कानून से सहमे लोग, नौकरी पर आई बड़ी आफत
Updated on
20-06-2023 07:48 PM
बीजिंग: चीन की एक कंपनी ने हाल ही में अपने यहां काम करने वाले कर्मियों के लिए नया कानून बनाया है। इस नए कानून की वजह से देश में एक नई बहस छिड़ गई है। नए नियम पर जमकर विवाद भी हो रहा है। हांगकांग से निकलने वाले अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक चीनी कंपनी ने विवाहित कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का नया नियम जारी कर दिया है। इस नियम के आने के बाद से सोशल मीडिया पर बहस जारी है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी कानून सुर्खियों में छाया हुआ है।
क्या है यह नियम झेजियांग स्थित कंपनी ने पिछले नौ जून को एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर प्रॉहिबिशन नाम से एक आदेश जारी किया है। यह कानून सभी विवाहित कर्मचारियों पर लागू होगा। कानून के बारे में बताने वाला जो डॉक्यूमेंट जारी किया गया है, उसमें इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। कानून के मुताबिक कंपनी ने घोषणा की, ''कंपनी के आंतरिक प्रबंधन को मजबूत करने के लिए, परिवार के प्रति वफादार होने और पति और पत्नी के बीच प्यार भरे कॉरपोरेट कल्चर को बढ़ाने के लिए, परिवार की बेहतर सुरक्षा और काम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए, जो कर्मचारी विवाहित हैं, उन्हें विवाहेतर संबंध रखने या फिर मिस्ट्रेस रखने जैसा 'गंदा व्यवहार' करने से रोका जाता है।क्या हैं
4 N वाला कानून कंपनी ने यह भी कहा कि वह 4 'एन' लागू कर रही है जिनका मतलब है नो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, नो मिस्ट्रेस, नो इलीसिट रिलेशनशिप और नो डिवोर्स। कंपनी ने साफ कर दिया है कि जो भी इन शर्तों का उल्लंघन करता पाया जाएगा, उसे बर्खास्त कर दिया जाएगा। कंपनी के एक अनाम कर्मचारी ने बताया कि यह प्रतिबंध कर्मचारियों को 'स्थिर और सामंजस्यपूर्ण परिवार' और प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना था। हालांकि कंपनी ने यह फैसला क्यों लिया या कंपनी पर इसका कैसे प्रभाव पड़ा, अभी तक स्पष्ट नहीं है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसका स्वागत किया है तो कुछ लोगों ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता और निजता के उल्लंघन के रूप में प्रतिबंध की आलोचना की। क्या सोचते हैं लोग
एक युवक ने लिखा, 'शादी में धोखा देना शायद काफी आम बात है। राज्य के अधिकारियों को हस्तक्षेप करना चाहिए। अब एक कंपनी इस बुरे बर्ताव के खिलाफ लड़ने की पहल करती है। यह समाज के लिए सकारात्मक ऊर्जा है और कंपनी हमारे सम्मान की हकदार है।' वकील ने कहा कि अगर कोई कंपनी इंप्लॉयी रूलबुक में अफेयर बैन को शामिल करती है तब भी यह कर्मचारियों को बर्खास्त करने का एक वैध आधार नहीं बन सकता है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार की तरफ से लिए गए फैसले के अनुसार आज से भारत-पाकिस्तान के बीच बना अटारी बॉर्डर पूरी तरह से…
पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत उसके खिलाफ अगले 24-36 घंटों में सैन्य कार्रवाई कर सकता है। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने बुधवार देर रात…
पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) का नाम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के बयान से हटाने के लिए दबाव बनाया था।…
कनाडा में लिबरल पार्टी के मार्क कार्नी प्रधानमंत्री बन रहेंगे। आम चुनाव में उनकी पार्टी ने 343 में से 169 सीटें जीती हैं। ये 172 सीटों के बहुमत के आंकड़े…