इस साल कमाई में अभी तक एलन मस्क सबसे आगे रहे हैं। एक जनवरी 2024 से लेकर अब तक उन्होंने 84.3 बिलियन डॉलर (करीब 7.12 लाख करोड़ रुपये) की कमाई की है। इस साल कमाई करने के मामले में दूसरे नंबर पर एनवीडिया के जेसन हुआंग हैं। जेसन ने इस साल 80 बिलियन डॉलर की कमाई की है।
एक सेकेंड में कितना कमाते हैं मस्क?
ऐसे में उन्होंने 92.73 करोड़ रुपये हर घंटे, 1.54 करोड़ रुपये हर मिनट और करीब 2.58 लाख रुपये हर सेकेंड कमाए। यानी अपने देश में बड़ी पोस्ट पर बैठे किसी कॉर्पोरेट एम्प्लॉई की जितनी महीने की सैलरी होती है, उतनी मस्क ने मात्र एक सेकेंड में कमा डाली।
2 लाख रुपये क्यों नहीं उठाएंगे मस्क?
क्यों आई मस्क की कमाई में तेजी?
अब टेस्ला के शेयर की कीमत 320.72 रुपये है। यानी दो हफ्ते से भी कम समय में टेस्ला के शेयरों में 32 फीसदी की वृद्धि हुई है। इसके कारण ही मस्क की संपत्ति में तेजी आई है।











