'80 दिन काम किया, क्या उखाड़ लिया मैंने?', अक्षय का 'बड़े मियां छोटे मियां' फ्लॉप होने पर छलका दर्द, कही यह बात
Akshay Kumar ने हाल ही दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर वह साल में सिर्फ दो फिल्में करें, तो यह कोई गारंटी नहीं है कि वो दोनों ही हिट होंगी। 'ग्लाटा प्लस' को दिए इंटरव्यू में अक्षय ने बताया कि उन्होंने फिल्म OMG 2 में 12 दिन काम किया था, जबकि उनका सिर्फ सपोर्टिंग रोल था। इसी तरह 'जॉली एलएलबी 3' के शूट के लिए 45 दिन दिए। अक्षय ने कहा कि वह जरूरत से ज्यादा समय तक खुद को फिल्ममेकर्स और प्रोड्यूसर्स पर थोप नहीं सकते।'80 दिन काम किया, बिग बी ने कहा था- काम करते रहना बेटा'
अक्षय बोले, 'मैंने हाल ही अपनी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में 80 दिन काम किया। क्या उखाड़ लिया? मैंने ऐसे लोगों को देखा है जो चुनिंदा तरीके से काम करते हैं और उनकी फिल्में फ्लॉप भी हो जाती हैं। हमारी इंडस्ट्री में ऐसा होता है कि अगर आप फ्लॉप फिल्में देते हैं, तो लोग आपको काम देना बंद कर देते हैं। मिस्टर बच्चन को देखिए। उन्होंने ही मुझसे कहा था कि अक्षय, काम करते रहना बेटा। काम को मत छोड़ना। यह मैंने उनसे सीखा। हिसाब लगाना गलत है, हेराफेरी करना गलत है। ईमानदारी सही है, रचनात्मकता सही है। अपनी किस्मत पर विश्वास करना सही है। मैंने यही सीखा है।'











