'रोज बोलूंगी...' जान्हवी कपूर की 'भारत माता की जय' बोलने पर हुई आलोचना तो किया रिएक्ट, बताया क्यों लगाया नारा

'रोज बोलूंगी...' जान्हवी कपूर की 'भारत माता की जय' बोलने पर हुई आलोचना तो किया रिएक्ट, बताया क्यों लगाया नारा
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर 16 अगस्त को मुंबई में हुए एक दही हांडी कार्यक्रम में पहुंची थीं। जन्माष्टमी के मौके पर वह इस इवेंट में शामिल हुई थीं, जहां उन्होंने 'भारत माता की जय' कहा था। इस पर उनकी खूब आलोचना हुई थी। अब इस पर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है और बताया है कि ुन्होंने कार्यक्रम में 'भारत माता की जय' क्यों कहा था।

जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में दही हांडी की एक छोटी-सी क्लिप शेयर की, जब उन्हें हांडी फोड़ने के लिए कहा गया था। वीडियो में 'भारत माता की जय' का नारा उनके बोलने से ठीक पहले से ही सुनाई दे रहा था। कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, 'सिर्फ रेफरेंस के लिए। उनके बोलने के बाद नहीं बोलती तो दिक्कत होती। और बोलो तो भी वीडियो को मीम मटेरियल के तौर पर एडिट कर दिया।'
Advertisement