मैं 16 साल की थी, वो कहते थे अपने दायरे में रहो, हीरोइन ऐसे नहीं करती लेकिन मैंने सच बोला

मैं 16 साल की थी, वो कहते थे अपने दायरे में रहो, हीरोइन ऐसे नहीं करती लेकिन मैंने सच बोला
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने बीते सालों में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उन्होंने 'केरल स्टोरी' से लेकर 'बस्तर' तक में खुद को मजबूत एक्ट्रेस के तौर पर साबित किया है। अदा अपनी नई फिल्म 'तुमको मेरी कसम' लेकर आ रही हैं। इसमें अनुपम खेर से लेकर ईशा देओल जैसी कास्ट हैं। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही अदा की तारीफ हो रही है। उन्होंने इंटरव्यू में खुलकर बात की है और काफी कुछ शेयर किया है।
फिल्म का ट्रेलर बहुत एक्साइटिंग हैं, फिर से आपका अलग और स्ट्रॉन्ग कैरेक्टर है, शूटिंग का एक्सपीरियंस बताएं
विक्रम भट्ट के साथ 1920 के बाद काम कर रही हूं। उन्होंने मुझे मेरी पहली फिल्म दी। उस वक्त मैंने कुछ काम नहीं किया था। उन्होंने मुझपर भरोसा दिखाया। एक्टिंग पर उंगली नहीं उठाई उन्होंने मेरी। ना मैं किसी की रिलेटेड हूं बॉलीवुड में। मामा, चाचा पापा मम्मी कोई नहीं है इंडस्ट्री में। तो उन्होंने मुझे एक्टिंग देखकर काम दिया। इस बार भी किरदार एकदम अलग है। इस बार भी कुछ ऐसा ही आने वाला है।
Advertisement