सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में, सुचित्रा पिल्लई ने खुलासा किया है कि उनके पति लार्स केजेल्डसन ने पहले प्रीति जिंटा को डेट किया था लेकिन उन्होंने कहा कि वह उनके ब्रेकअप का कारण नहीं थीं। 'बॉयफ्रेंड स्नैचर' का कॉन्सेप्ट खारिज करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'प्रीति और मैं कभी दोस्त नहीं थे। हम पर जानते थे एक-दूसरे को क्योंकि हमारा एक कॉमन दोस्त था। लेकिन हां, लार्स ने प्रीति को डेट किया था। ये रिश्ता कुछ समय के लिए था। और मुझसे मिलने से पहले ही उसका ब्रेकअप हो चुका था। और केवल यही बात सच है कि मैं उन दोनों के बीच नहीं आई। वो दोनों अलग कारण से अलग हुए थे।'
'मैंने प्रीति जिंटा के बॉयफ्रेंड को नहीं छीना है...', 'ब्रोकन न्यूज 2' फेम सुचित्रा पिल्लई ने सालों बाद दी सफाई
सुचित्रा पिल्लई, जिन्होंने 'दिल चाहता है' में सैफ अली खान की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था, वह अब जयदीप अहलावत और सोनाली बेंद्रे के साथ 'ब्रोकन न्यूज 2' में नजर आ रही हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है और अब एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि उन पर मीडिया में प्रीति जिंटा के 'बॉयफ्रेंड को छीनने' का ठप्पा लगा है, जो कि सरासर गलत है।











