चीन को बर्बाद करने की धमकी
ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका चीन के साथ कामकाजी संबंध बनाए रखेगा। उन्होंने कहा, 'चीन के साथ हमारे बेहतरीन रिश्ते रहेंगे। उनके पास कुछ कार्ड हैं। हमारे पास अविश्वसनीय कार्ड हैं, लेकिन मैं ये कार्ड नहीं खेलना चाहता। अगर मैं यह कार्ड खेलता हूं तो इससे चीन बर्बाद हो जाएगा। मैं ये कार्ड नहीं खेलूंगा।'ट्रंप ने कहा कि उन्होंने हाल ही में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात की है और वह बीजिंग जाने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, किसी समय शायद इसी साल या उसके तुरंत बाद हम चीन जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया शी ने उन्हें चीन आने का निमंत्रण दिया है। ट्रंप की चीन को लेकर ताजा टिप्पणी वॉशिंगटन के बीजिंग के साथ व्यापार युद्धविराम को 90 दिनों के लिए बढ़ाने के बाद आई है।
चीन को ट्रंप की नई धमकी
अमेरिका और चीन 12 अगस्त को व्यापार युद्धविराम को बढ़ाने पर सहमति हुए थे। इसका उद्येश्य वार्ताकारों को आम सहमति बनाने के लिए समय देना है। पिछले एक साल में टैरिफ की लड़ाई तेज हो गई है। ट्रंप ने कई बार चनी वस्तुओं पर शुल्क बढ़ाए हैं। अप्रैल में यह सबसे ज्यादा 145% पर पहुंच गया था। वर्तमान में ज्यादातर चीनी आयात 30% टैरिफ के अधीन है।
चीन पर 200% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप
इस बीच ट्रंप ने चीन की रेयर अर्थ पॉलिसी को लेकर बीजिंग को धमकी दी है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर बीजिंग अमेरिका को चुंबक की आपूर्ति जारी नहीं रखता तो 'हमें उन पर 200% या कुछ ऐसा ही टैरिफ लगाना होगा।' चीन ने अमेरिकी टैरिफ के जवाब में अप्रैल में रेयर अर्थ एलीमेंट्स पर निर्यात प्रतिबंध कड़े कर दिए थे।











