कैसे हो छठ से वापसी की बुकिंग, ट्रेन टिकट बुकिंग वाली IRCTC की साइट हुई ठप
नई दिल्ली: बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा त्योहार है छठ। इस बार सात और आठ नवंबर को छठ का त्योहार है। मतलब कि इस त्योहार में बिहार गए लोगों को नौ नवंबर को वापसी का टिकट लेना होगा। रेलवे के ट्रेन में चार महीने पहले का टिकट मिलता है। यानी, नौ नवंबर 2024 के लिए आज टिकटों की बुकिंग सुबह आठ बजे खुली। लेकिन टिकट बुक कराने बैठे लोगों को आज सुबह निराशा ही हाथ लगी। क्योंकि सरकारी कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन की टिकट बुकिंग की साइट https://www.irctc.co.in/ आज सुबह आठ बज कर 10 मिनट से पहले ही ठप हो गई।











