हवे रंगदार बेतिया जिला हो... कट्टा तानकर डांसर ने मटकाई कमर तो साइड पकड़ने लगे लोग, वीडियो पर मचा तहलका
पश्चिम चंपारण: आपने 'तमंचे पर डिस्को' तो कई बार देखेंगे होंगे। जिसमें लड़कियां हाथ में पिस्टल या तमंचे के साथ ठुमके लगाती नजर आई होंगी। हालांकि, इन वीडियो में डांस कर रही लड़कियों के पास एक या दो पिस्टल ही नजर आए होंगे। अब हम आपको ऐसा वीडियो दिखा रहे हैं जिसमें ठुमके लगा रही डांसर्स के आगे मानो तमंचों का जखीरा ही पेश कर दिया गया। मंच पर डांस कर रही लड़कियों को एक शख्स एक-दो नहीं बल्कि आधा दर्जन से ज्यादा तमंचे दिखा रहा। भोजपुरी गाने पर ठुमको के साथ डांसर्स इन तमंचों को हाथ में लेकर लहराती नजर आ रहीं।
कट्टा के साथ लड़कियों के डांस का वीडियो
'आरा छपरा हो गइल जियान, देखते साइड हो जाला सिवान... हवे रंगदार बेतिया जिला हो...' भोजपुरी गाने के इसी बोल पर ये डांसर ठुमके लगा रही हैं। कट्टा तानकर डांसर ने ऐसी कमर मटकाई कि वहां मौजूद लोग भी झूम उठे। सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ दो लड़कियों के जबर डांस का वीडियो तहलका मचा रहा। आप भी 'तमंचे पर डिस्को' का वीडियो ये देख हैरान रह जाएंगे।
जानिए कहां का है ये 'तमंचे पे डिस्को'
'तमंचे पर डांस' का ये पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र स्थित सेनुवरिया गांव का बताया जा रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के फेसबुक पर सेनुवरिया के 'लफंगा बाबू' नामक प्रोफाइल से शेयर किया गया है। सबदर हुसेन नाम के शख्स ने इसे शेयर किया है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि एनबीटी ऑनलाइन नहीं कर रहा। वीडियो में दोनों डांसर के हाथों में एक-दो नहीं बल्कि आधा दर्जन अवैध हथियार नजर आ रहे।
क्या पुलिस करेगी कार्रवाई
लेडी डांसर भी दोनों हाथों में हथियार लेकर लहरा रहीं और ठुमके लगा रहीं। वहीं दूसरी डांसर के हाथों में 3-4 कट्टे हैं। इन कट्टों को लहराते हुए वो ठुमके लगा रही हैं। ये पहली बार नहीं है जब ऐसा वीडियो आया है। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो काफी तेजी से वायरल हुए हैं, जिन पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा चुकी है। बावजूद इसके सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के प्रदर्शन और डांस का ये चौंकाने वाला मामला फिर सामने आया है। अब देखना होगा कि इसमें पुलिस क्या कार्रवाई करती है।











