Select Date:

हिन्दुस्तान ज़िंक विश्व की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में होगी- चेयरपर्सन, प्रिया अग्रवाल हेब्बर

Updated on 25-08-2023 07:03 PM
हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड जिंक का उत्पादन मौजूदा वित्तीय वर्ष में 10 लाख टन प्रति वर्ष से  बढ़ाकर 15 लाख टन करने का लक्ष्य है। हिन्दुस्तान ज़िंक  की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने कंपनी की 57वीं एनुअल जनरल मीटिंग में यह जानकारी दी।  प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने कहा कि देश के विकास में ज़िंक  अहम भूमिका निभाएगा, हिन्दुस्तान ज़िंक  विश्व की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में होगी। हम इस सेक्टर में कम से कम 3 से 4 प्रतिशत ग्रोथ की उम्मीद कर रहे हैं। हम अपना उत्पादन 10 लाख टन से बढ़ाकर 15 लाख टन प्रतिवर्ष करने की योजना बना रहे है। वित्तिय वर्ष 2022-23 के दौरान कंपनी ने 10 लाख टन से अधिक रिफाइंड मेटल का उत्पादन किया है। उन्होंने कहा कि नए वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी ने 257 किलोटन का मेटल प्रोडक्शन किया है। 
उन्होंने कहा कि हमारे विकास प्रयासों में क्षमताओं का विस्तार, लंबी अवधी के साथ खानों के पोर्टफोलियो को बनाए रखना, लागत नेतृत्व को मजबूत करना, ग्राहक केंद्रितता के माध्यम से उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार और सस्टेनेबल भविष्य की ओर बढ़ना शामिल है। हम भूमिगत खनन में बैटरी चालित ईवी संचालित करने वाली देश की पहली कंपनी हैं। उन्होंने कहा कि हम निरंतर कुशलता से कई और मील के पत्थर हासिल करेंगे। हमारी मुख्य ताकत, अनुभव और विशेषज्ञता हमें कंपनी के लिए विस्तार के नए रास्ते खोलते हुए हमारे लिए उपलब्ध विकास के अवसरों को अधिकतम करने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि क्षमता विस्तार, मात्रा में वृद्धि, बेहतर परिचालन और वित्तीय प्रदर्शन और सभी हितधारकों के लिए बेहतर मूल्य सृजन हमारे फोकस के प्रमुख क्षेत्र होंगे।
2025 तक कोयला निर्भरता को कम करने का लक्ष्य
अपने एन्वायरनमेंटल, सोशल और गवर्नेंस लक्ष्य के रूप में हिन्दुस्तान ज़िंक  अपनी स्थिरता बढ़ाने लक्ष्य के साथ आगामी दो वर्षो में कोयले पर अपनी निर्भरता को आधी करने की योजना बना रहा है। प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने कहा कि हिन्दुस्तान ज़िंक  का पंतनगर मेटल प्लांट 100 प्रतिशत रिन्यूएबल एनर्जी के साथ संचालित है। हमारी सोलर प्रोजेक्ट में 180 मेगावाट और विंड प्रोजेक्ट मे 250 मेगावाट की क्षमता है। कंपनी 2025 तक अपनी कोयला निर्भरता को 50 प्रतिशत कम करने में सफल होगी। उन्होंने कहा कि जब 21वीं सदी के भारत का आर्थिक इतिहास लिखा जाएगा, तो हिंदुस्तान जिंक की बदलाव की कहानी का अपना एक उपलब्धिपूर्ण अध्याय होगा। 
जिंक की मांग में वृद्धि पर हिन्दुस्तान ज़िंक  के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा ने कहा कि, विभिन्न क्षेत्रों, विशेष रूप से गैल्वेनाइज्ड स्टील के उपयोग में लगातार वृद्धि के साथ भारतीय बाजार में जिंक की मांग पिछले वित्त वर्ष के 3.8 प्रतिशत  से 4 प्रतिशत बढ़ने वाली है। रेलवे जो लगभग 18 प्रतिशत की खपत कर रहा है। रक्षा क्षेत्र में समग्र बुनियादी ढांचे के विकास और अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) से केवल विशेष उच्च-श्रेणी के घटकों के निर्माण में धातुओं की आवश्यकता बढ़ेगी। गैल्वनाइज्ड स्टील की मांग में वृद्धि के साथ, परिणामस्वरूप जिंक की मांग निश्चित रूप से बढ़ेगी। आज, भारत एक प्रमुख धातु क्रांति के शिखर पर है, और हिंदुस्तान जिंक निश्चित रूप से इसका एक हिस्सा होगा।
हिंदुस्तान जिंक आज स्विस फर्म ग्लेनकोर के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा जिंक-सीसा खननकर्ता और वैश्विक स्तर पर चैथा सबसे बड़ा जिंक-सीसा कंपनी है। यह अब दुनिया में चांदी उत्पादकों की शीर्ष 10 सूची में भी शामिल हो गया है। लाभप्रदता कई गुना बढ़ गई है और इसकी जस्ता, सीसा और चांदी की उत्पादन क्षमता भी बढ़ी है। 2002 में 0.2 मिलियन टन प्रति वर्ष से अब इसका उत्पादन 1.1 मिलियन टन हो गया है। हिन्दुस्तान ज़िंक  ने शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन हासिल करने के लिए 2030 लक्ष्य निर्धारित किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 May 2025
नई दिल्ली: अमेरिका की एयरोस्पेस कंपनी बोइंग के शेयरों में बुधवार को शानदार तेजी आई। कंपनी को कतर एयरवेज से एक बहुत बड़ा ऑर्डर मिला है। इसे अब तक की सबसे बड़ी डील…
 15 May 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने Apple Inc. के टिम कुक से भारत में प्लांट बनाना बंद करने को कहा है। आईफोन बनाने वाली यह कंपनी भारत में बड़े पैमाने पर…
 15 May 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान हाल में जंग के मुहाने पर पहुंच गए थे। इस तनातनी में तुर्की ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तुर्की ने पाकिस्तान…
 15 May 2025
नई दिल्ली: पाई नेटवर्क क्रिप्टोकरेंसी इस समय काफी चर्चा में है। यह चर्चा इसकी तेजी से बढ़ती और गिरती कीमत को लेकर है। कभी पाई कॉइन की कीमत रातों रात आसमान पर पहुंच जाती है…
 14 May 2025
नई दिल्‍ली: कंगाल पाकिस्‍तान ने हाल में अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में नाक कटाकर जितनी रकम पाई है, भारत को उससे कहीं ज्‍यादा का 'गिफ्ट' मिलने वाला है। अर्थशास्त्रियों का मानना…
 14 May 2025
नई दिल्ली: सरकार बैंकों और दूसरे संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर एक नई प्रक्रिया बना रही है, जिससे फ्रॉड के लिए इस्तेमाल होने वाले 'म्यूल' बैंक अकाउंट्स को सही समय में…
 14 May 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल में हुए संघर्ष में तुर्की और अजरबैजान ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया था। इस कारण लोगों में इन देशों के खिलाफ नाराजगी है और…
 14 May 2025
नई दिल्ली: सोना तो सोना है। कोयला को भी औद्योगिक जगत में 'काला सोना' कहा जाता है। यूं तो भारत में कोयले की कमी नहीं है, लेकिन यदि क्वालिटी वाले या बढ़िया…
 14 May 2025
मुंबई: वैसे तो इस समय आईपीओ मार्केट सूना पड़ा है। चालू वित्त वर्ष का पहला मेनबोर्ड आईपीओ एथर एनर्जी का आया था। उसमें भी निवेशकों के हाथ जल गए थे। लेकिन अभी…
Advertisement