'यह रिश्ता क्या कहलाता है' और 'ये रिश्ते हैं प्यार के' फेम पूजा जोशी ने पोस्ट में लिखा, 'आज भगवान की कृपा से, मैंने एक बेटी को जन्म दिया। प्लीज आप सभी इसे अपना आशीर्वाद दें।' जब ये पोस्ट सामने आया, तो दोस्त-रिश्तेदार के अलावा फैन्स ने प्यार लुटाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों के लिए बहुत खुशी हो रही है। बेटी वाकई सच्चा आशीर्वाद होती हैं।'
हिना खान की 'भाभी' बनीं दूसरी बार मां, पूजा जोशी ने सोशल मीडिया पर फैन्स को दी गुड न्यूज
टीवी की दुनिया पर दशकों से राज कर रहा 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' लगातार खबरों में बना हुआ है। पहले अभिनव उर्फ जय सोनी के एग्जिट के कारण इस शो की चर्चा हो रही थी। अब इस शो की एक्ट्रेस पूजा जोशी अरोड़ा, जिन्होंने वर्षा का किरदार निभाया था, जो हिना खान की भाभी बनी थीं, वो अब मां बन गई हैं। उन्होंन एक बेटी को जन्म दिया है। इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने इस गुड न्यूज को शेयर किया है। जिसके बाद उन्हें और उनके पति मनीष अरोड़ा को फैन्स की तरफ से ढेर सारा प्यार मिल रहा है।
दूसरी बार मां बनी हैं पूजा जोशी
पूजा जोशी ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी 21 जुलाई को अनाउंस की थी। उन्होंने पति मनीष के साथ एक खूबसूरत-सा वीडियो पोस्ट किया था और अलग तरीके से फैन्स को नन्हें मेहमान के आने के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने उस वीडियो पर लिखा था. 'कमिंग सून' यानी जल्द आ रहा है। बता दें कि कपल को पहला बच्चा 2015 में हुआ था जो कि बेटी थी और अब 8 साल बाद ये दूसरी बार मां बनी हैं।
दशकों से राज कर रहा YRKKH
साल 2009 में शुरू हुए राजन शाही के सीरियल yeh Rishta Kya Kehlata Hai को खूब पॉपुलैरिटी मिली। नतीजन 24 साल से ये पर्दे पर राज कर रहा है। हर कोई इसे पसंद कर रहा है। अक्षरा और नैतिक के बाद इसमें कायरव और नायरा का प्यार दिखा था और अब अभिमन्यु और अक्षरा इस शो को आगे ले जा रहे हैं। वहीं, पूजा जोशी ने इस शो को कुछ साल करने के बाद छोड़ दिया था। और एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था।











