दरअसल, हेमा मालिनी एक एक्ट्रेस के साथ-साथ बीजेपी सांसद भी हैं। साथ ही वह सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी खासा एक्टिव रहती हैं। जब 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना था, उसके पहले उन्होंने 4-5 दिन रामायण परफॉर्म की थी। इसकी फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ साझा की थी।
दामाद वैभव के साथ हेमा मालिनी पहुंची अयोध्या राम मंदिर और शेयर की फोटो, बेटी ईशा देओल ने किया क्रिप्टिक पोस्ट
'ड्रीम गर्ल' के नाम से मशहूर हेमा मालिनी ने अयोध्या के राम मंदिर से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके पहले एक्ट्रेस ने रामायण भी परफॉर्म की थी, जिसकी झलक फैन्स के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। वहीं, अब उन्होंने अपने दामाद वैभव वोहरा संग तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं, बेटी ईशा देओल ने तलाक की खबरों के बीच क्रिप्टिक पोस्ट भी किया।
दामाद के साथ हेमा मालिनी
अब कार्यक्रम के बाद हेमा मालिनी ने कभी हाथ जोड़े तो कभी मंदिर पर फूलों से लिखे 'जय श्री राम' की तस्वीर शेयर की। इसके अलावा उन्होंने बेटी अहाना देओल के पति यानी दामाद वैभव वोहरा संग भी फोटो पोस्ट की, जो उनके साथ इस समारोह में शामिल हुए। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा कि वह इस ऐतिहासिक और धार्मिक पल की साक्षी बनकर खुद को धन्य महसूस कर रही हैं। पिछले 500 सालों से इस दिन का इंतजार हो रहा था।
ईशा देओल का पोस्ट
वहीं, बेटी ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर तीन सेल्फी शेयर। इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'नया साल नया रंग।' हालांकि इसमें उन्होंने अपने बालों के रंग की हात की है, जो उन्हें कलर करवाया है। लेकिन लोग इसे उनके तलाक की खबरों से जोड़ रहे हैं कि क्या वह अब वाकई अलग हो गए हैं, जिस कारण एक्ट्रेस ने ऐसा लिखा है। हालांकि फैन्स उन पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।











