Hema Malini ने एक बार खुलासा किया था कि वो कभी किसी को परेशान नहीं करना चाहती थीं। वो बस उससे खुश थीं, जो भी धर्मेंद्र ने उनसे शादी करने के बाद उन्हें दिया था। उन्होंने ये भी कहा कि वो धरमजी की पहली पत्नी प्रकाश कौर के बारे में कभी कुछ नहीं बोलतीं, लेकिन उनका बहुत सम्मान करती हैं।
हेमा मालिनी आज अपना 76वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। दमदार एक्टिंग के साथ-साथ वो क्लासिकल डांस में भी माहिर हैं। उन्हें फैंस आज भी प्यार से 'ड्रीम गर्ल' बुलाते हैं। लेकिन उनका ये सफर आसान नहीं था। हेमा ने जब धर्मेंद्र से शादी की, तब वो मुश्किल दौर से गुजरी थीं। धर्मेंद्र शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे भी थे। हेमा कभी धर्मेंद्र के घर नहीं गईं और ना ही उनकी पहली बीवी से मिलीं। वो मुंबई में रहती हैं। उनके साथ उनकी बेटियां ईशा और अहाना भी हैं।
किसी को परेशान नहीं करना चाहतीं हेमा
सौतन प्रकाश कौर का करती हैं सम्मान
एक्ट्रेस ने कहा था कि वो धर्मेंद्र की पहली पत्नी का कितना सम्मान करती हैं। उन्होंने बोला था, 'मैंने कभी प्रकाश के बारे में बात नहीं की, लेकिन मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं। यहां तक कि मेरी बेटियां भी धरम जी के परिवार का सम्मान करती हैं।' मालूम हो कि धर्मेंद्र और प्रकाश के चार बच्चे सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता और अजीता हैं। धर्मेंद्र और हेमा के दो बच्चे ईशा और अहाना हैं।प्रकाश कौर और हेमा कभी सार्वजनिक रूप से नहीं मिले, लेकिन एक्ट्रेस ने एक बार खुलासा किया था कि धर्मेंद्र से शादी से पहले उनकी मुलाकात प्रकाश से हुई थी। हेमा की बेटी ईशा भी सौतेली मां से मिल चुकी हैं और पापा के घर भी जा चुकी हैं, जब अभय देओल के पिता अजीत की तबीयत खराब हो गई थी। तब प्रकाश ने ईशा को आशीर्वाद भी दिया था।











