पीएम मोदी की यात्रा से पहले यूएई में भारी बारिश, अहलान मोदी पर खराब मौसम का असर, फीका पड़ सकता है कार्यक्रम

पीएम मोदी की यात्रा से पहले यूएई में भारी बारिश, अहलान मोदी पर खराब मौसम का असर, फीका पड़ सकता है कार्यक्रम
अबू धाबी: पीएम मोदी मंगलवार को यूएई की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। 14 फरवरी को अबू धाबी में वह BAPS हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे। मंगलवार को पीएम मोदी को यूएई में रहने वाले भारतीयों के लिए 'अहलान मोदी' (अरबी में मोदी का स्वागत) कार्यक्रम को संबोधित करना है। हालांकि इस कार्यक्रम से पहले बारिश ने पूरा खेल बिगाड़ दिया है। खराब मौसम के कारण पूरे यूएई में रात भर बारिश और बिजली की चमक देखी गई। बारिश के चलते कार्यक्रम को छोटा कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बारिश के कारण पूरे देश में ट्रैफिक जाम और जलभराव देखा गया।
Advertisement