हाथों में हाथ, शर्म से लाल गाल...'लवबर्ड्स' तमन्ना और विजय वर्मा का खुल्लम-खुल्ला प्यार
Updated on
31 Jul 2023, 02:49 PM
'खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे हम दोनों, इस दुनिया से नहीं डरेंगे हम दोनों...' साल 1975 में आई फिल्म 'खेल खेल में'। ऋषि कपूर और नीतू कपूर पर फिल्माए गए इस गाने की लाइनें, इन दिनों तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा पर सटीक बैठती हैं। दोनों पिछले कई महीने से साथ में हैं। पहले 'दो दिल मिल रहे हैं, मगर चुपके चुपके' वाला हिसाब-किताब था, लेकिन फिर दोनों जमाने के सामने आ गए और दबी जुबान में अपने प्यार का इजहार करने लगे। अब दोनों को हाथों में हाथ थामे और शर्म से लाल होते हुए देखा गया। इनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Tamannaah Bhatia and Vijay Varma: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की डेटिंग की खबरें तब सामने आई थीं, जब इस साल की न्यू ईयर पार्टी में दोनों को गोवा में Kiss करते हुए देखा गया। उनका वीडियो वायरल हुआ और हर तरफ अफेयर की चर्चा होने लगी। इसके बाद दोनों कई इवेंट्स में एक साथ ही नजर आए। फिर 'लस्ट स्टोरीज 2' में देखा गया।
एक-दूसरे का हाथ थामे दिखा कपल
अब विजय और तमन्ना को हाथों में हाथ डाले देखा गया। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामकर चलते नजर आए। इनकी फोटोज इस बात का सबूत दे रही हैं कि दोनों प्यार में हैं।
तमन्ना ने किया था कुबूल!
इससे पहले तमन्ना ने विजय के साथ अपने रिश्ते को कुबूल किया था। उन्होंने बताया था कि 'वो मेरी खुशी का ठिकाना हैं।' उन्होंने ये भी कहा था कि विजय के साथ उनका स्पेशल बॉन्ड है।
इन फिल्मों में नजर आएंगे सितारे
विजय वर्मा की बात करें तो उन्हें 'लस्ट स्टोरीज 2' मूवी और 'कालकूट' वेब सीरीज में देखा गया। वो The Devotion of Suspect X और Afghaani Snow में नजर आएंगे। तमन्ना की बात करें तो 'जेलर', 'भोला शंकर', Aranmanai 4, बांद्रा और 'वेदा' में दिखाई देंगी।