गोविंदा की भांजी आरती सिंह की इस दिन होगी शादी, जानिए दूल्हे राजा दीपक चौहान के साथ हनीमून पर कहां जाएंगी
टीवी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रह चुकीं आरती सिंह आखिरकार अपने नए जीवन की शुरुआत करने जा रही हैं। सुपरस्टार गोविंदा की भांजी आरती की शादी हो रही है। बीते दिनों उनके हाथों में डायमंड इंगेजमेंट रिंंग भी दिखी थी। शादी की खुशखबरी उनके भाई और एक्टर कृष्णा अभिषेक ने भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में दी थी। अब एक्ट्रेस की शादी की तारीख से लेकर दूल्हेराजा का नाम और काम-धाम भी सामने आ चुका है। जिसके बारे में आपको हम अब बताने जा रहे हैं।











