'गलाटा इंडिया' से बातचीत में डॉ. सुरभि धनवाला ने बताया, 'गोविंदा ने अपने पैर में गलती से गोली मारी थी। उसी समय मैंने उनका ट्रीटमेंट शुरू किया था। वह बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। मेरी उनसे इस एक्सीडेंट के पहले और बाद में भी मुलाकात हुई है। वह बेहद डिसिप्लीन्ड इंसान हैं। सुबह जल्दी उठना, योग करना, मतलब एक अच्छी लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं। वह मेरे बड़े भाई की तरह हैं। उनकी जांघों पर चोट के भी निशान थे।'
गोविंदा के डॉक्टर का सुनीता आहूजा को लेकर खुलासा- गोली लगने के बाद वह एक भी थेरेपी सेशन में नहीं आईं
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई थी और कुछ दिन बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। इस दौरान उन्होंने अपनी फिजियोथेरेपी भी करवाई थी। हालांकि इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता आहूजा मौजूद नहीं थीं। इसका खुलासा खुद फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सुरभि धनवाला ने किया है। क्या कुछ बताया, आइए जानते हैं।
'गलाटा इंडिया' से बातचीत में डॉ. सुरभि धनवाला ने बताया, 'गोविंदा ने अपने पैर में गलती से गोली मारी थी। उसी समय मैंने उनका ट्रीटमेंट शुरू किया था। वह बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। मेरी उनसे इस एक्सीडेंट के पहले और बाद में भी मुलाकात हुई है। वह बेहद डिसिप्लीन्ड इंसान हैं। सुबह जल्दी उठना, योग करना, मतलब एक अच्छी लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं। वह मेरे बड़े भाई की तरह हैं। उनकी जांघों पर चोट के भी निशान थे।'गोविंदा के सेशन्स में सुनीता थीं गायब
जब डॉक्टर से एक्टर के तलाक की अफवाहों के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह कभी पर्सनली सुनीता आहूजा से नहीं मिली हैं क्योंकि गोविंदा के जितने भी फिजियोथेरेपी के सेशन्स हुए थे, उसमें वह कभी मौजूद ही नहीं थीं। 'मैं सुनीता से कभी नहीं मिली और न वो सेशन्स के दौरान कभी आईं। हालांकि एक्टर बहुत ही स्ट्रॉन्ग फाइटर हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि वह अपनी पर्सनल लाइफ की इन दिक्कतों को फिक्स कर लेंगे।'
गोविंदा के बारे में बोलीं डॉक्टर
डॉक्टर ने बताया कि गोविंदा की पर्सनल लाइफ में चाहे कुछ भी तल रहा हो, उसका उन पर कोई असर नहीं होता। वह इतने मजबूत हैं कि इस तरह की चीजों से डील कर सकते हैं। 'वह दर्द में हैं लेकिन ताकत मेडिटेशन से मिलती है। वह घंटों मेडिटेशन करते हैं। वह बहुत भी आध्यात्मिक हैं और भगवान से डरते हैं। उन्हें पता है कि अपनी लड़ाई कैसे लड़नी है।'
गोविंदा-सुनीता के बारे में टीना ने बताया
बता दें कि बेटी टीना आहूजा ने भी अपने माता-पिता के रिश्ते के बारे में बात की थी। कहा था, 'दो साल से उनके बीत कुछ अच्छा नहीं रहा। उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव देखा है।' वहीं, पत्नी ने एक्टर पर किसी एक्ट्रेस से अफेयर का आरोप लगाया था, जिस पर गोविंदा ने सफाई दी थी और कहा था कि ऐसा कुछ नहीं है। अगर घरवाले ही ऐसे बोलेंगे तो वह कहां जाएंगे। उन्होंने सिर्फ काम किया है और आगे भी वही करेंगे।
'गलाटा इंडिया' से बातचीत में डॉ. सुरभि धनवाला ने बताया, 'गोविंदा ने अपने पैर में गलती से गोली मारी थी। उसी समय मैंने उनका ट्रीटमेंट शुरू किया था। वह बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। मेरी उनसे इस एक्सीडेंट के पहले और बाद में भी मुलाकात हुई है। वह बेहद डिसिप्लीन्ड इंसान हैं। सुबह जल्दी उठना, योग करना, मतलब एक अच्छी लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं। वह मेरे बड़े भाई की तरह हैं। उनकी जांघों पर चोट के भी निशान थे।'











