The Matrix के दीवानों के लिए खुशखबरी! Keanu Reeves के साथ बनेगी फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्‍म, जानिए ड‍िटेल

The Matrix के दीवानों के लिए खुशखबरी! Keanu Reeves के साथ बनेगी फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्‍म, जानिए ड‍िटेल
साल 1999 में एंडी वाचोवस्की ने 'मैट्र‍िक्‍स' की एक ऐसी दुनिया बुनी, जिसको लेकर आज भी दीवानगी कायम है। कियानू रीव्स, लॉरेंस फिशबर्न, कैरी-एन्नी मॉस, जो पैंटोलियानो और ह्यूगो वीविंग जैसे दिग्‍गजों से सजी इस फ्रेंचाइजी की चार फिल्‍में रिलीज हो चुकी है। खुशखबरी यह है कि वार्नर ब्रदर्स ने अब इस फ्रेंचाइजी की 5वीं फिल्‍म को लेकर भी खुलासा कर दिया है। इस नई फिल्‍म की कहानी और डायरेक्‍शन का जिम्‍मा 'द मार्टियन' फेम ड्रू गोडार्ड संभालेंगे। हालांकि, अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि प्रियंका चोपड़ा फिल्‍म में वापसी करेंगी या नहीं।
Advertisement