रिलायंस के 37 लाख निवेशकों के लिए आई गुड न्यूज

रिलायंस के 37 लाख निवेशकों के लिए आई गुड न्यूज
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के 37 लाख निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की अगुवाई वाली चौथा मॉनेटाइजेशन साइकल कंपनी में 60-100 अरब डॉलर की बढ़ोतरी कर सकता है। ब्रोकरेज ने साथ ही बेस केस सीनेरियो में रिलायंस के शेयर का टारगेट प्राइस 3,540 रुपये कर दिया है। दोपहर बाद 1.47 बजे कंपनी का शेयर 0.32 फीसदी गिरावट के साथ 3121.70 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। पिछले हफ्ते कंपनी के मार्केट कैप में 1,52,264.63 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई थी और पहली बार यह 21 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया था।
Advertisement