तारीफ तो खूब मिल रही, पर नहीं हुई कमाई! पहले वीकेंड में BMCM से रेस हार गई 'मैदान'

तारीफ तो खूब मिल रही, पर नहीं हुई कमाई! पहले वीकेंड में BMCM से रेस हार गई 'मैदान'
अजय देवगन की स्‍पोर्ट्स ड्रामा फिल्‍म 'मैदान' भले ही बॉक्‍स ऑफिस पर बहुत कमाई नहीं कर पा रही हो, लेकिन फिल्‍म देखकर दर्शक इसकी तारीफ जरूर कर रहे हैं। ईद के मौके पर रिलीज हुई ये फिल्‍म कमाई की रेस में 'बड़े मियां छोटे मियां' से बुरी तरह पिछड़ गई है। हालांकि, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के फिल्‍म की हालत भी बहुत अच्‍छी नहीं है। 'बड़े मियां छोटे मियां' ने जहां चार दिनों के एक्‍सटेंडेड वीकेंड में 40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, वहीं 'मैदान' ने करीब 22 करोड़ रुपये कमाए हैं।
Advertisement