- राज्योत्सव के मुख्य अतिथि विधायक श्री धरमलाल कौशिक होंगे, विशिष्ट अतिथि के रूप में अनेक जनप्रतिनिधि होंगे शामिल
- विभागीय स्टॉल, सांस्कृतिक संध्या, क्विज प्रतियोगिता, बच्चों का मेला, फूड जोन आदि आकर्षण के केंद्र होंगे
गौरेला पेंड्रा मरवाही / राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का आयोजन राज्य स्तर पर 1 से 5 नवम्बर तक और जिला स्तर पर 2 से 4 नवम्बर तक आयोजित किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा गुरूकुल ग्राउंड पेण्ड्रारोड में आयोजित राज्योत्सव के मुख्य अतिथि बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री धरमलाल कौशिक होंगे। राज्योत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार के राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, विधायक मरवाही श्री प्रणव कुमार मरपची, विधायक कोटा श्री अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, जनपद अध्यक्ष गौरेला श्री शिवनाथ बघेल, जनपद अध्यक्ष पेण्ड्रा श्रीमती हेमकुंवर अजीत श्याम, जनपद अध्यक्ष मरवाही श्रीमती जानकी खुसरो, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद गौरेला श्री मुकेश दुबे, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद पेण्ड्रा श्री राकेश जालान एवं अध्यक्ष नगर पंचायत मरवाही श्रीमती मधुबाबा गुप्ता शामिल होंगे। जिला स्तरीय राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा विकास पर आधारित प्रदर्शनी के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज प्रतियोगिता, बच्चों का मेला, फूड जोन आदि आकर्षण के केंद्र होंगे। राज्योत्सव के दौरान खो-खो प्रतियोगिता, क्रिकेट मैच एवं ब्लड डोनेशन कैम्प का भी आयोजन किया जा रहा है। राज्योत्सव में प्रतिदिन शाम 5 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।











