बालोद। कलेेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा की सराहनीय पहल पर जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा अपने जन्म दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों को न्योता भोज देने की परंपरा निरंतर जारी है। इसके अंतर्गत आज उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक डिकलेश कंवर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बालोद विकासखण्ड के पूर्व माध्यमिक शाला हर्राठेमा के स्कूली बच्चों को न्योता भोज देकर अपना जन्म दिवस मनाया। न्योता भोज के अवसर पर पूर्व माध्यमिक शाला हर्राठेमा के स्कूली बच्चों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ जिला प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं अजय किशोर लकरा भी उपस्थित थे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर कौशिक एवं लकरा सहित स्कूली बच्चों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहायक संचालक डिकलेश कंवर को जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अपर कलेक्टर कौशिक एवं लकरा तथा सहायक संचालक डिकलेश कंवर ने स्कूली बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। उन्होंने जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा को अत्यंत आवश्यक बताते हुए विद्यार्थियों को विद्या अध्ययन करते हुए जीवन में उपलब्धि हासिल कर अपने माता, पिता, परिवार एवं अपने स्कूल का नाम रोशन करने को कहा। इस मौके पर अपने जन्म दिवस के अवसर पर सहायक संचालक डिकलेश कंवर ने अपर कलेक्टर कौशिक एवं लकरा के साथ स्कूल परिसर में पौध रोपण भी किया।
डिकलेश कंवर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर स्कूली बच्चों को दिया न्योता भोज











