'काला पानी' से 'परमानेंट रूममेट्स 3' तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही हैं 16 फिल्में-वेब शोज

'काला पानी' से 'परमानेंट रूममेट्स 3' तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही हैं 16 फिल्में-वेब शोज
थिएटर में साउथ एक्टर थलपति विजय की 'लियो' रिलीज हो गई है और रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका भी कर दिया है। इधर ओटीटी की दुनिया में भी खूब गदर मचा हुआ। बैक-टू-बैक कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है। इस वीकेंड पर भी खूब सारा एंटरटेनमेंट मिलने वाला है। अगर आपके पास टाइम है, कहीं बाहर जाने का प्लान नहीं है तो 'काला पानी' से लेकर 'मेंशन 24' तक, ऐसी ही कई धांसू फिल्में और वेब सीरीज नेटफ्लिक्स से लेकर अमेजन प्राइम वीडियो तक पर देख डालिए। पढ़िए ये लिस्ट।

1. Mansion 24

क्या आप सस्पेंस से भरी वेब सीरीज देखना चाहते हैं? डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर Mansion 24 रिलीज हो गई है। 'मेंशन 24' की दीवारों के अंदर भरा है रहस्य, कौन सुलझा पाएगा इसे? शो में वरलक्ष्मी सरथकुमार, सत्य राज, अविका गौर सहित कई स्टार्स हैं।
कहां देखें- डिज्नी प्लस हॉटस्टार
रिलीज डेट- 17 अक्टूबर 2023

2. Kaala Paani

अंडमान-निकोबार में एक गंभीर बीमारी। ये रहस्यमय है। इसके इलाज के लिए एक लड़ाई है। समीर सक्सेना द्वारा निर्मित इस वेब सीरीज में आशुतोष गोवारिकर, मोना सिंह, सुकांत गोयल, अमेय वाघ, विकास कुमार, अरुशी शर्मा, राधिका मेहरोत्रा और चिन्मय मंडलेकर हैं।
कब देखें- 18 अक्टूबर 2023
कहां देखें- नेटफ्लिक्स

3. Haami 2

बच्चों की एक कॉमेडी मूवी है, Haami 2। ये बंगाली, तेलूग, मलयालम, तमिल और कन्नड़ भाषा में भी अवेलेबल है। मैथ्स में असाधारण प्रतिभा रखने वाला एक 8 साल का बच्चा कैसे घर के लिए इनकम का स्रोत बन जाता है। लेकिन इसकी कीमत बहुत बड़ी है।
कहां देखें- सोनी लिव
कब देखें- 19 अक्टूबर 2023

4. Bodies

लंदन की सड़कों पर एक अजीब हत्या हुई। इस कत्ल ने अलग-अलग समय के चार जासूसों के दिमाग को हिला दिया। क्या इस सस्पेंस का खुलासा होगा? ये शो इसी नाम के सी स्पेंसर के ग्राफिक नॉवेल पर बेस्ड है। इसमें शिरा हास, स्टीफन ग्राहम, जैकब फॉर्च्यून-लॉयड, काइल सोलेर और अमाका ओकाफोर मुख्य भूमिका में हैं।
कहां देखें- नेटफ्लिक्स
कब देखें- 19 अक्टूबर 2023



Advertisement