आलिया भट्ट से ऋचा चड्ढा तक, बॉलीवुड की 7 एक्ट्रेसेस पर्दे पर बनीं गैंगस्टर, OTT पर देखिए इनका ये अवतार

आलिया भट्ट से ऋचा चड्ढा तक, बॉलीवुड की 7 एक्ट्रेसेस पर्दे पर बनीं गैंगस्टर, OTT पर देखिए इनका ये अवतार
फिल्मों की दुनिया में अब एक्ट्रेसेस भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाती हैं। स्क्रीन पर एक से बढ़कर ऐसे धांसू किरदार निभाती हैं कि दुनिया देखती रह जाती है। फिर चाहे 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया भट्ट हों या फिर 'फुकरे' में 'भोली पंजाबन' यानी ऋचा चड्ढा। इन एक्ट्रेसेस ने मासूमियत का चोला उतार फेंका और हीरोइन की नई परिभाषा गढ़ी। इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसी ही एक्ट्रेसेस से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने निडर होकर फिल्मों में गैंगस्टर की भूमिका निभाई है और अपनी कभी ना मिटने वाली छाप छोड़ी है।

ऋचा चड्ढा - 'फुकरे'

'फुकरे 3' में,ऋचा चड्ढा 'भोली पंजाबन' की भूमिका निभा रही हैं, जो दिल्ली की शार्प माइंडेड और गुस्से वाली गैंगस्टर है। भोली पंजाबन का किरदार बहुत अलग है। उसे दुश्मन को स्वाद चखाना भी आता है और उसे देखकर आपको हंसी भी आएगी। एक मजेदार कॉम्बिनेशन। अफवाह यह है कि भोली पंजाबन का किरदार रियल लाइफ के गैंगस्टर सोनू पंजाबन से प्रेरित था।

आलिया भट्ट - गंगूबाई काठियावाड़ी

आलिया भट्ट ने बायोग्राफिकल मूवी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में दमदार एक्टिंग की थी। कमाठीपुरा की फेमस माफिया रानी गंगूबाई। आलिया को इस फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला। हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन' से प्रेरित यह फिल्म एक ऐसी औरत की कहानी को दिखाता है, जो हिम्मत के साथ हर मुसीबत से लड़ी।
कहां देखें- नेटफ्लिक्स

कृतिका कामरा - बंबई मेरी जान

अपनी शानदार एक्टिंग के लिए फेमस एक्ट्रेस कृतिका कामरा वेब सीरीज 'बंबई मेरी जान' में गैंगस्टर की बहन की भूमिका निभा रही हैं। वो हबीबा का रोल प्ले कर रही हैं, जो गैंगस्टार दारा इस्माइल की बहन है। ये हुसैन जैदी की काल्पनिक किताब 'डोंगरी टू दुबई' का अडेप्टेशन है। कृतिका को पहले कभी न देखे गए अवतार में देखा गया है। ट्रेलर ने दर्शकों को हैरान कर दिया।

कहां देखें- प्राइम वीडियो


श्रद्धा कपूर - हसीना पारकर

2010 की फिल्म 'फंस गए रे ओबामा' में नेहा धूपिया ने एक ऐसी भूमिका निभाई, जिसने रूढ़िवादिता को तोड़ा और अपना गहरा असर छोड़ा। उन्होंने 'मुन्नी मैडम' का किरदार निभाया, जो पुरुषों के प्रति गहरी दुश्मनी रखने वाली एक खूंखार गैंगस्टर थी। उस वक्त उनकी तुलना भारतीय सिनेमा के फेमस 'गब्बर सिंह' से की जाने लगी।
कहां देखें- जी5

ईशा तलवार - सास बहू और फ्लेमिंगो

ईशा तलवार ने 'सास बहू और फ्लेमिंगो' सीरीज में अपनी सास के साथ नशीली दवाओं का साम्राज्य चलाने वाली एक गुस्सैल बहू 'बिजली' के किरदार से दर्शकों को हैरान कर दिया। इस अनोखे किरदार ने ईशा को चुनौती दी, क्योंकि बिजली न केवल ड्रग माफिया का हिस्सा है बल्कि LGBTQ समुदाय का भी प्रतिनिधित्व करती है।

कहां देखें- डिज्नी प्लस हॉटस्टार

राधिका मदान - सास बहू और फ्लेमिंगो

'सास बहू और फ्लेमिंगो' में ईशा तलवार ने ड्रग माफिया की दुनिया में एक बदमाश बहू की भूमिका निभाई, लेकिन वो राधिका मदान थीं, जिन्होंने कहानी में एक अनोखा मोड़ लाया। राधिका ने शांता नाम की बेटी का किरदार निभाया, जो अपनी मां के ड्रग साम्राज्य में सक्रिय रूप से भाग लेती है। उनकी रियल लाइफ से एकदम अलग हटकर राधिका का किरदार शांता बिल्कुल विपरीत है।

कहां देखें- डिज्नी प्लस हॉटस्टार

नेहा धूपिया - फंस गए रे ओबामा

2010 की फिल्म 'फंस गए रे ओबामा' में नेहा धूपिया ने एक ऐसी भूमिका निभाई, जिसने रूढ़िवादिता को तोड़ा और अपना गहरा असर छोड़ा। उन्होंने 'मुन्नी मैडम' का किरदार निभाया, जो पुरुषों के प्रति गहरी दुश्मनी रखने वाली एक खूंखार गैंगस्टर थी। उस वक्त उनकी तुलना भारतीय सिनेमा के फेमस 'गब्बर सिंह' से की जाने लगी।
Advertisement