शुक्रवार को है 'सिनेमा लवर्स डे', रिलीज हो रही है 'क्रैक' और 'आर्टिकल 370

शुक्रवार को है 'सिनेमा लवर्स डे', रिलीज हो रही है 'क्रैक' और 'आर्टिकल 370
शुक्र है शुक्रवार है! ऐसा इसलिए कि 23 फरवरी को आप सिर्फ 99 रुपये खर्च कर कोई भी फिल्‍म देख सकते हैं। यह मजाक नहीं, बल्‍क‍ि सच है। बीते कुछ हफ्तों से सुस्‍त पड़ी टिकट ख‍िड़की पर रौनक बढ़ाने के लिए शुक्रवार, 23 फरवर को 'सिनेमा लवर्स डे' सेलिब्रेट किया जा रहा है। देश की प्रमुख मल्टीप्‍लेक्स चेन PVR-INOX लिमिटेड यह खास ऑफर लेकर आई है। दिलचस्‍प बात यह है कि इस वक्‍त जहां थ‍िएटर्स में पहले से ही 'तेरी बातों में ऐसा लझा जिया', 'फाइटर' और 'कुछ खट्टा हो जाए' मौजूद है, वहीं शुक्रवार को ही तीन नई फिल्‍में- 'क्रैक', 'आर्टिकल 370' और 'ऑल इंडिया रैंक' भी रिलीज हो रही है।
Advertisement