क्या है मैंक्रो का आइडिया
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो ने मंगलवार को प्रस्ताव दिया है कि हमास जैसे आतंकी संगठन के खिलाफ एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन तैयार किया जाए। उनका मानना है कि इराक और सीरिया में आईएस से लड़ने वाला एक गठबंधन अपना दायरा बढ़ाकर गाजा में फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के खिलाफ भी लड़ाई लड़े।

आईएस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा,'फ्रांस, हमास के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के लिए तैयार है जिसमें हम इराक और सीरिया में हमास के खिलाफ लड़ाई में भी हिस्सा ले रहे हैं।' क्षेत्रीय संघर्ष के खतरों के प्रति आगाह करने वाले मैक्रों ने यह भी कहा कि हमास के खिलाफ लड़ाई 'दया के बिना होनी चाहिए, लेकिन नियमों के बिना नहीं'। एलिसी पैलेस के एक सूत्र के अनुसार, राष्ट्रपति फिलिस्तीन में एकजुटता व्यक्त करने और दो-राज्य समाधान पर चर्चा करने की योजना बनाई है।
मैंक्रो ने इस बारे में कोई विवरण नहीं दिया कि अमेरिका के नेतृत्व वाले दर्जनों देशों का गठबंधन, जिसका इजरायल सदस्य नहीं है, कैसे शामिल हो सकता है। हालांकि, उनके सलाहकारों ने कहा कि गठबंधन की भागीदारी का मतलब जरूरी नहीं कि जमीन पर नुकसान हो, बल्कि इसमें खुफिया जानकारी साझा करना भी शामिल हो सकता है।
क्या कहा नेतन्याहू ने
येरुशलम में मैंक्रो ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मीडिया को संबोधित किया। इसी दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि फ्रांस और इजरायल आतंकवाद को अपने 'साझा दुश्मन' के तौर पर देखते हैं। नेतन्याहू ने मैक्रों के प्रस्ताव पर सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन कहा कि यह लड़ाई 'बुराई' और 'आजाद दुनिया' के बीच की लड़ाई है।
उन्होंने कहा, 'यह लड़ाई सिर्फ हमारी अपनी नहीं है... यह हर किसी की लड़ाई है।' आईएस से लड़ने वाले अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन का गठन सितंबर 2014 में हुआ था। मैक्रों के ऑफिस ने कहा कि यह विचार गठबंधन से प्रेरणा लेने के लिए था। फ्रांस, इजरायल और दूसरे भागीदारों के साथ चर्चा करने के लिए उपलब्ध था कि हमास के खिलाफ क्या प्रासंगिक हो सकता है।