MP में 4 IAS अफसरों का तबादला, मनीषा सेंतिया पर्यटन और भारती जाटव उच्च शिक्षा संभालेंगी; दो अन्य को भी नई जिम्मेदारी

MP में 4 IAS अफसरों का तबादला, मनीषा सेंतिया पर्यटन और भारती जाटव उच्च शिक्षा संभालेंगी; दो अन्य को भी नई जिम्मेदारी

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बदलाव करते हुए राज्य के चार आईएएस (IAS) अधिकारियों को नई पदस्थापना दी है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की ओर से बुधवार को इन तबादलों के आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

इस फेरबदल के तहत पर्यटन, उच्च शिक्षा, गृह और नवकरणीय ऊर्जा जैसे अहम विभागों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं

मनीषा सेंतिया और भारती जाटव को नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार, राज्य शासन ने अपर सचिव मनीषा सेंतिया का विभाग बदल दिया है। उन्हें गृह विभाग से हटाकर अब पर्यटन विभाग में अपर सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। इसी तरह, खनिज साधन विभाग की अपर सचिव भारती जाटव ओगरे को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। वे अब उच्च शिक्षा विभाग का कामकाज देखेंगी।

शुचिस्मिता और विवेक कुमार की भी हुई पदस्थापना

  • इस प्रशासनिक फेरबदल में दो अन्य अधिकारियों को भी नए विभाग सौंपे गए हैं। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में कार्यरत उपसचिव शुचिस्मिता सक्सेना को अब गृह विभाग में उपसचिव नियुक्त किया गया है।
  • वहीं, अपनी पदस्थापना का इंतजार कर रहे (प्रतीक्षारत) अधिकारी विवेक कुमार को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Advertisement