महिला की शिकायत पर पुलिस ने राजगढ़ निवासी आदिल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती
पुलिस के अनुसार महिला ब्यूटीशियन है और पति से उसका विवाद चल रहा है। इसी दौरान इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान आदिल से हुई। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।
महिला ने आरोप लगाया कि आदिल ने शादी करने का भरोसा देकर करीब एक साल तक उसका शारीरिक शोषण किया।
धर्म बदलने का बनाया दबाव
महिला ने बताया कि आरोपी उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव भी बनाता था। महिला ने मांस खाने के लिए दबाव डालने का भी आरोप लगाया है। दो दिन पहले महिला और आदिल को एक कमरे में मिलने की सूचना पर कुछ हिंदू संगठन मौके पर पहुंच गए। वहां विवाद और हंगामा होने लगा।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई। महिला के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आदिल के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
