नौरीन ने एनडीटीवी से बातचीत में दावा किया कि इमरान खान पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि उन्हें (सरकार और सेना)इमरान खान को शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाने की हिम्मत भी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि यह एक रेड लाइन है। नौरीन ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि अगर वे ऐसा करते हैं तो देश में अराजकता फैल जाएगी, क्योंकि जनता उनके (इमरान खान) साथ है और वे उनसे मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इसलिए वे उनके साथ कछ करने की हिम्मत नहीं कर सकते।
इमरान के खिलाफ अफवाह फैलाने का आरोप
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इमरान खान के बारे में जानबूझकर अफवाह फैलाई जा रही है, ताकि उनके समर्थकों को परेशान किया जा सके। इमरान खान की तीन बहनों में से एक नौरीन नियाजी ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री को लगभग एक महीने तनहाई में रखा गया है, जबकि किसी भी कैदी को चार दिन से ज्यादा अकेले कैद में नहीं रखा जा सकता।नौरीन ने इसे इमरान खान का मानसिक और शारीरिक शोषण बताया। उन्होंने कहा कि इमरान खान को लंबे समय तक तनहाई में रखने को जेल मैनुअल के हिसाब से जुर्म है। सेना प्रमुख जनरल मुनीर पर नियाजी ने कहा, उन्हें लगता है कि वह सबसे ताकतवर हैं, लेकिन वह अभी भी नहीं हैं। हमारे मजहब में अल्लाह से ताकतवर कोई नहीं है।











