28 दिनों में पहली बार 'भूल भुलैया 3' लाखों में सिमटी, 'सिंघम अगेन' को सिनेमा लवर्स डे से उम्‍मीदें

28 दिनों में पहली बार 'भूल भुलैया 3' लाखों में सिमटी, 'सिंघम अगेन' को सिनेमा लवर्स डे से उम्‍मीदें
बॉक्‍स ऑफिस की छाई मायूसी को जहां 'पुष्‍पा 2: द रूल' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है, वहीं 29 नवंबर को नेशनल सिनेमा लवर्स डे के कारण टिकट ख‍िड़कियों पर थोड़ी रौनक छाने वाली है। वैसे भी 30 नवंबर से अल्‍लू अर्जुन और रश्‍म‍िका मंदाना की एक्‍शन फिल्‍म के टिकटों की एडवांस बुकिंग शुरू होने वाली है। ऐसे में सारी आस 5 दिसंबर से है, जब पुष्‍पाराज का जादू छाएगा। लेकिन इस बीच गुरुवार को 'सिंघम अगेन' की हालत जस की तस बनी हुई है। जबकि कार्तिक आर्यन की फिल्‍म 28वें दिन पहली बार लाखों में सिमटकर रह गई है।
Advertisement