1969 में आखिरी बार मैदान में आए थे नजर
प्रजेवाल्स्की घोड़ों के जन्म ने इनके संरक्षण में जुटे कार्यकर्ताओं में बड़ी उम्मीद जगाई है। यह इसलिए भी खास है कि इन घोड़ों को कभी विलुप्ति के कगार पर मान लिया गया था। आखिरी बार ये घोड़े 1969 में गोबी के रेगिस्तान में खुले में घूमते हुए देखे गए थे। हाल ही में कजाकिस्तान ने इन घोड़ों के संरक्षण को लेकर प्रोग्राम शुरू किया गया है।यूरोप के चिड़ियाघरों से लाए गए कजाकिस्तान
2024 से अब तक 22 प्रजेवाल्स्की घोड़ों को यूरोप के चिड़ियाघरों से कजाकिस्तान के अलीबी रीइंट्रोडक्शन सेंटर में लाया गया है। 2029 तक यहां 40 घोड़े लाने की योजना है। प्रजेवाल्स्की घोड़ों को धरती पर बचे आखिरी असली जंगली घोड़ा कहा जाता है और प्रजाति बेहद दुर्लभ है।प्रजेवाल्स्की घोड़ों के संरक्षण में जुटे अल्बर्ट सलेमगेरेयेव ने पहले घोड़े के जन्म की कहानी बताते हुए कहा कि उन्हें 22 अगस्त की सुबह सैंक्चुअरी से अपने एक साथी का फोन आया। वे कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना से 12 घंटे गाड़ी चलाकर अलीबी रीइंट्रोडक्शन सेंटर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जब वे पहुंचे तो बच्चा अपनी मां के पास दुबककर बैठा था। उसके पैर अभी भी लड़खड़ा रहे थे।
मेरे लिए बहुत यह बहुत भावुक पल ता। यह मेरे लिए सिर्फ एक और घोड़ा नहीं है। यह कजाकिस्तान में एक नई पीढ़ी की शुरुआत है।
