नंगरहार के पड़ोसी कुनार प्रांत में भी सोमवार को ही आई बाढ़ ने पांच लोगों की जान ली है। ऐसे में सोमवार को एक ही दिन में बाढ़ से 40 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। अफगानिस्तान में मई से अब तक यानी करीब ढाई महीने में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से 400 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। बड़ी तादाद में पशु भी बाढ़ में मरे हैं। लोगों की प्रोपर्टी का भी काफी ज्यादा नुकसान इस दौरान हुआ है।
अफगानिस्तान में बाढ़ और तूफान ने मचाई तबाही, एक ही दिन में 40 की मौत, 250 से ज्यादा घायल
काबुल: पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में सोमवार दोपहर को आए तूफान और बाढ़ में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 250 से ज्यादा लोग इस आपदा से घायल हुए हैं। नंगरहार के सूचना और संस्कृति के प्रांतीय निदेशक कुरैशी बैडलोन के अनुसार इस प्राकृतिक आपदा ने प्रांत की राजधानी जलालाबाद सुर्ख रोड जिले और पाकिस्तान की सीमा से लगे प्रांत के उनके पड़ोसी क्षेत्रों को बुरी तरह से प्रभावित किया है। स्थानीय अधिकारियों को अंदेशा है कि बाढ़ की भयावहता को देखते हुए मरने वालों की संख्या और ज्यादा बढ़ सकती है।











