आयुक्त कार्यालय परिसर में हुआ ध्वजा रोहण

आयुक्त कार्यालय परिसर में हुआ ध्वजा रोहण
भोपाल / 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार ने आयुक्त कार्यालय परिसर में ध्वजा रोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी, उपरांत पुलिस परिवार एवं शहर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी l उक्त अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमती मोनिका शुक्ला, पुलिस उपायुक्त श्रीमती श्रद्धा तिवारी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री अनिल शर्मा एवं कार्यालय के अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा मीडिया साथी उपस्थित रहे l
Advertisement